फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grabbed millions in the name of getting Canadian PR

Yamuna Nagar News: कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर लाखों हड़पे

Sun, 14 Jul 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Grabbed millions in the name of getting Canadian PR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर सेक्टर 17 निवासी सुनील कुमार से छह लाख 20 हजार रुपये लेकर हड़प लिए गए। आरोपी चंडीगढ़ की कैनेडियन वीजा कंसलटेंट एजेंसी की संचालिका हरविंद्र कौर पर लगा है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-17 निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल वह कनाडा जाना चाहता था। इस दौरान उसकी पत्नी की सहेली ने उन्हें कैनेडियन वीजा कंसलटेंट एजेंसी सेक्टर-22 चंडीगढ़ के बारे में बताया। उसने बताया कि उन्होंने भी अपनी कनाडा पीआर की फाइल उसी ऑफिस से कराई थी। इसके बाद वह कैनेडियन वीजा कंसलटेंट ऑफिस गया। वहां उसकी मुलाकात हरविंद्र कौर से हुई।
विज्ञापन

हरविंद्र कौर ने उन्हें कनाडा की पीआर की पूरी प्रक्रिया बताई और उन्हें बताया कि इसके लिए लगभग छह से आठ माह लगेंगे। आरोपी ने उन्हें कहा कि वह उनका कनाडा से जॉब ऑफर मंगा देंगे। जिससे उनके प्वाइंट और ज्यादा बन जाएंगे। आरोपी ने कुछ दिन बाद उन्हें कनाडा से जॉब ऑफर का लेटर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर विश्वास करके उन्होंने उसे अलग अलग कर छह लाख 20 हजार रुपये दे दिए, लेकिन उन्हें कनाडा नहीं भेजा। जब उन्होंने उससे बात की तो आरोपियों ने उन्हें झूठे आश्वासन दिए। लेकिन उन्हें कनाडा नहीं भेजा। सेक्टर-17 थाना प्रभारी जसमेर गुलिया का कहना है कि आरोपी महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed