Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GPS tracking agency changed, lifting slow due to non-uploading of data

Yamuna Nagar News: जीपीएस ट्रैक करने वाली एजेंसी बदली, डाटा अपलोड न होने से उठान धीमा

Sat, 04 Oct 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
GPS tracking agency changed, lifting slow due to non-uploading of data
जगाधरी अनाज मंडी की सड़कों पर धान सुखाते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खरीद से ठीक पहले वाहनों का जीपीएस ट्रैक करने वाली एजेंसी बदल देने से अनाज मंडियों में धान के उठान में दिक्कत उत्पन्न हो गई है। उठान में लगे वाहन का जीपीएस अब नए सर्वर पर ट्रांसफर करना पड़ रहा है। इसलिए कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। करीब 400 ट्रकों को मंडियों से धान उठानी हैं, लेकिन इनमें से करीब 250 ट्रकों का डाटा ही पोर्टल पर चढ़ पाया है। इससे अनाज मंडियों में धान का उठान करने में देरी हो रही है। इसका खामियाजा मंडियों में धान लेकर आने वाले किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उठान धीमा होने से मंडियां धान से अट गई हैं। वहीं सड़कों पर धान पड़ा रहने से वाहनों को मंडियों में प्रवेश करने मे परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार 22 सितंबर से 13 अनाज मंडियों में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। मंडियों में अभी तक 84409 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। परंतु इसके मुकाबले में धान उठान कछुआ गति से हो रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंडियों में 33259 मीट्रिक टन धान की खरीद की है, लेकिन इसमें से उठान केवल 11590 एमटी का ही किया है। इसी तरह हैफेड ने 30383 एमटी धान खरीदा है और उठान केवल 6672 एमटी का ही हुआ है। वहीं हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन द्वारा खरीदे गए 20767 एमटी में से 8785 एमटी धान का ही उठान हो सका है। इस तरह 84409 एमटी में से 27047 एमटी का ही उठान हो पाया है जो कि कुल धान का केवल 32.04 प्रतिशत ही है। 57362 एमटी धान अभी मंडियों में ही पड़ा है। जब तक सभी वाहन पोर्टल पर नहीं चढ़ेंगे तब तक उनके न तो गेट पास कट सकते हैं और न ही उनकी लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है।
विज्ञापन

-----
व्यासपुर मंडी में सबसे कम उठान:
व्यासपुर अनाज मंडी में अभी तक सबसे कम उठान हुआ है यहां 9113 एमटी में से 1122 धान का उठान हुआ है जो कि 12.31 प्रतिश है। इसी तरह खारवन मंडी में से केवल 167 एमटी, गुमथला राव मंडी से 1710 एमटी, जगाधरी से 8474 एमटी, जठलाना से 419 एमटी, प्रतापनगर से 2867 एमटी, सरस्वतीनगर से 15076 एमटी, रादौर मंडी से 6560 एमटी, रणजीतपुर मंडी से 2623 एमटी, रसूलपुर से 2924 एमटी, साढौरा मंडी से 2884 एमटी धान का उठान हो हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। सभी एसडीएम व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र की मंडियों में धान की खरीद व उठान का निरीक्षण करते रहे। धान का उठान भी मंडियों में किया जा रहा है। ट्रक 24 घंटे मंडियों में उठान करने में लगे हुए हैं।
- पार्थ गुप्ता, डीसी, यमुनानगर।

जगाधरी अनाज मंडी की सड़कों पर धान सुखाते मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी की सड़कों पर धान सुखाते मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी की सड़कों पर धान सुखाते मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी की सड़कों पर धान सुखाते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed