फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gowdown And shops looted in City

गोदाम और तीन दुकानों में लाखों की चोरी

Thu, 10 Oct 2013 12:06 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Thu, 10 Oct 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
gowdown And shops looted in City
यमुनानगर शहर थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त पुराना रादौर रोड स्थित पुरानी चुंगी मार्केट में एक गोदाम और तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान ले उड़े।
विज्ञापन


वहीं, रादौर रोड स्थित किराना की थोक की दुकान में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये का माल और 35 हजार की नकदी उड़ाकर ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना की जांच की। रेस्ट हाउस कॉलोनी निवासी अरुण बंसल की रादौर रोड पर किशोरी लाल-कमल कुमार के नाम से थोक किराना की दुकान है।
विज्ञापन


 रोजाना की तरह मंगलवार रात को करीब साढे़ आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब साढे़ सात बजे वह दुकान पर आए। उन्हाेंने जब दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान की दीवार पर लगा एग्जॉस्ट फेन दुकान के भीतर पड़ा था। वहीं, गल्ले का दराज टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दीवार पर लगा फैन उखड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे साफ हो गया कि चोर एक्जॉस्ट फेन उतारकर दुकान के भीतर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीन आफ क्राइम टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और दुकान में विभिन्न स्थानों ने साक्ष्य जुटाए। दुकान में हुई चोरी की वारदात के बारे में पता चलते ही दुकान संचालक अरुण बंसल के अन्य परिजन दुकान पर पहुंचे।

चोरी बात सुनते अरुण की माता की आंखों से आंसू छलक पड़े। अरुण ने बताया कि दुकान से लगभग 35 हजार रुपये की नकदी और करीब सवा लाख रुपये के काजू, बादाम गिरी और अन्य माल चुरा ले गए।

माता की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा
पुराना रादौर रोड स्थित किशोरी लाल-कमल कुमार थोक किराना दुकान में माता के मंदिर में रखी गुल्लक को तोड़कर चोर उसमें से भी पैसे निकाल ले गए।

अरुण ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से रोजाना वह दुकान खोलने के बाद माता की पूजा कर गुल्लक में दस रुपये डालते थे। हर साल वह गुल्लक में जमा पैसे माता के दरबार में चढ़ा देते थे, लेकिन इस साल किसी वजह वह माता के दरबार में गुल्लक नहीं ले जा पाए।

दो सौ मीटर दूर गोदाम और दो दुकानों को बनाया निशाना
दूसरी चोरी किशोरी लाल-कमल कुमार किराना दुकान से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पुरानी चुंगी मार्केट में हुई। यहां चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर कर लाखों रुपये का सामान चुराया। एक दुकान ओबराय कॉलोनी निवासी अमित ग्रोवर प्रदीप की थी, जिसमें सिलाई मशीनें रखी थीं।

दुकान से करीब साढ़े सात हजार रुपये की तीन सिलाई मशीन और लगभग पांच हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। इसी दुकान के ठीक सामने ग्रोवर किराना गोदाम का शटर तोड़कर चोर करीब 10 हजार रुपये की नौ बोरियां चावल और एक बोरी चीनी चुरा ले गए। इस दुकान से सटी मां शारदा इन्वर्टर और बैटरी की दुकान का भी शटर तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये की 16 बैटरी और आठ इन्वर्टर चुरा ले गए।

छह माह में तीसरी बार चोरी
ग्रोवर किराना गोदाम के मालिक नाहरपुर निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके किराना गोदाम में पिछले छह माह में यह तीसरी चोरी है। तीन माह पहले भी दुकान के शटर के ताले तोड़कर लगभग 28 हजार रुपये की दालों के कट्टे और अन्य माल चोरी हो गया था।

इसके अलावा लगभग छह माह पूर्व भी शटर के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ था। जिसके बाद उन्हाेंने शटर का सेंट्रल लॉक लगवाया था, लेकिन इस बार भी एक तरफ से शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।


मामला दर्ज, जांच शुरू
जांच अधिकारी एसआई ज्ञान सिंह का कहना है कि दुकानदारों की शिकायत पर खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। चोराें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed