फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   govt help for all catagory people

हरवर्ग के लिए राहत पैकेज लाएं सरकारः आदर्शपाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
govt help for all catagory people
लंबे समय तक चलते लॉक डाउन के कारण सबसे बुरा असर मजदूर, छोटे दुकानदार, किसान, छोटे कर्मचारी वर्ग पर पड़ा है। यह कहना है बसपा नेता आदर्श पाल सिंह का। पत्रकारों से वीसी के जरिए बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार गेहूं की खरीद में पाबंदियां लगाने की बजाय अनाज की खरीद को सरल करें तथा तुरंत भुगतान की व्यवस्था करें। बसपा नेता ने कहा कि सरकार फीस माफी का भार स्कूल संचालकों पर डालने के स्थान पर अप्रैल मई-जून महीनों के खर्च की सरकार स्वयं वहन करने की घोषणा करें। बसपा नेता ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉक डाउन में छोटे वर्ग के दुकानदारों पर खर्च का सबसे बड़ा भार आन पड़ा है। ऐसे में सरकार छोटे वर्ग के दुकानदारों की मदद करें। बसपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए राशन की दुकानों पर गेहूं, चीनी, तेल, चावल आदि की जो घोषणा की है वह हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार 23 रुपये 50 पैसे मध्यमवर्ग को गेहूं देने की बात कर रही है। जबकि बाजार में गेहूं का भाव 20 रुपये किलो है। इसी प्रकार चीनी व तेल का रेट भी मार्केट में कम है। उन्होंने मध्यम वर्ग के लिए सस्ते राशन की घोषणा को मध्यम वर्ग के साथ मजाक बताया। बसपा नेता ने मांग करते हुए कहा कि की सरकार छोटे दुकानदारों, मध्यम वर्ग के लोगों, स्कूल संचालकों तथा मजदूर वर्ग की मदद की एकमुश्त घोषणा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed