फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government withdraws decision to take 12 hours of work from workers in factories

सरकार फैक्ट्रियों में मजदूरों से 12 घंटे काम लिए जाने के फैसले को वापस ले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Government withdraws decision to take 12 hours of work from workers in factories
शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि देते यूनियन सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर ।ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने मजदूर दिवस 8 घंटे कार्य दिवस करने के लिए संघर्षों व उस संघर्ष के शिकागो के शहीदों की याद में मनाया। कोविड-19 की महामारी की वजह से एटक कार्यालय में शिकागो के शहीदों को फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई और एटक कार्यालय पर झंडा फहराया गया। इस मौके पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए डिप्टी राज्य महासचिव हरभजन सिंह संधू, जिला प्रधान डाक्टर कृष्ण लाल गोदवाल, जिला उप प्रधान वरयाम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल प्रवाल, फूल कुमार कांबोज और सतीश कांबोज ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हरभजन सिंह संधू ने कहा कि सरकार द्वारा 29 अप्रैल 2020 को फैक्ट्रियों में 12 घंटे काम करने का जो नोटिफिकेशन जारी किया है, वह मजदूर विरोधी है, इसे वापस ले। 12 घंटे काम लिए जाने के लिए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिस घंटे के कार्य दिवस को कम करवाने के लिए बहुत से मजदूरों ने अपनी जान दी, उसको हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 का बहाना बनाकर 12 घंटे का कार्य दिवस नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में मजदूरों की दयनीय स्थिति व मजदूर बेरोजगारी को देखते हुए 6 घंटे का कार्य दिवस करके अधिक मजदूरों को काम पर लगाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लॉक डाउन में मजदूरों को सही तरीके से राशन नहीं दिया जा रहा है। अब तक भी देश के अलग-अलग जगहो पर हजारों प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि मजदूरों को उनके प्रदेश में जल्द से जल्द बिना किसी असुविधा के भेजने का इंतजाम किया जाए। जिन मजदूरों के पास राशन कार्ड और बैंक खाते नहीं है, उनके आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed