फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government should give farmers the right to extract sand from their fields: Sanju

किसानों को अपने खेत से रेत उठाने का अधिकार दे सरकार : संजू

Sat, 06 Sep 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government should give farmers the right to extract sand from their fields: Sanju
गांव गुमथला राव का दौरा करते भाकियू के पदा​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने शुक्रवार को गांव गुमथला राव, संधाला, संधाली आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को अपनी जमीन से रेत उठाने का अधिकार देने की मांग सरकार से की।
उन्होंने बताया कि यमुना नदी द्वारा अबकी बार जो किसानों की जमीन उत्तर प्रदेश की ओर लगती है, इसमें बहुत भारी कटाव किया गया। बहुत से किसानों की जमीन यमुना नदी में समा गई। उसमें लगी फसल गन्ना, धान, पॉपुलर के पेड़ यमुना नदी में समा गए। बहुत से किसानों के ट्यूबवेल के मकान, बिजली की लाइन, ट्रांसफार्मर यमुना नदी में समा गए।
विज्ञापन

किसानों का भारी नुकसान हुआ है। गांव गुमथला के उदयपाल ने बताया कि उनकी 50 एकड़ जमीन यमुना नदी में समां गई। 1995 से लेकर आज तक चार बार हमारी जमीन यमुना में समा चुकी है। कुछ साल बाद हम अपनी जमीन ठीक करते हैं और फिर दोबारा जमुना में समा जाती है। यह सब प्रशासन की नाकामी का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि समय रहते बांधों को अच्छे से ठोकरे लगाकर पक्का किया जाता है तो यह बर्बादी न होती। उनकी मांग है कि सरकार किसानों के नुकसान को देखते हुए उचित मुआवजा देकर किसानों की सहायता करे। किसानों को अपने खेतों से रेत उठाने का अधिकार दे। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष संदीप टोपरा, जिला सचिव विक्रांत ससौली, पप्पल गुंदियाना, बलिंद्र नरवाल, राजपाल गुमथला, सुरेश पाल भागू माजरा, कर्मबीर सिंह, पवन नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed