फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government school Budiya's team first in group dance

Yamuna Nagar News: समूह नृत्य में सरकारी स्कूल बूड़िया की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Government school Budiya's team first in group dance
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। प्रतियोगिता शिक्षा विभाग की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा विशिष्ट तिथि रहे। यहां खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा ने कहा कि पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भाग लेना भी विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा निखरती है। इस प्रतिभा के आधार पर आने वाले समय में अपने कार्यक्षेत्र को चुनने में भी सहायता मिलती है। इससे बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। आपसी सहयोग व दलगत कार्य करने की भावना का विकास होता है। इस दौरान भारत स्काॅउट एंड गाइड की टीम व एनएसएस की टीम ने व्यवस्था देखी। प्रतियोगिता विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन खेमलाल सैनी, अनिल कुमार, पल्लवी, श्याम लाल ने किया।
विज्ञापन






ग्रुप डांस सीनियर विंग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूड़िया की टीम प्रथम, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी वर्कशॉप की टीम द्वितीय, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुंदियाना की टीम तृतीय रही। ग्रुप डांस जूनियर विंग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूड़िया की टीम प्रथम, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलावड़ की टीम द्वितीय रही। जबकि गुंदियाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। नाट्य कला में सीनियर विंग में जगाधरी वर्कशॉप टीम प्रथम, क्लावड़ स्कूल टीम द्वितीय व अलाहर स्कूल टीम तृतीय रही। प्रतियोगिता में जूनियर विंग में जगाधरी वर्कशॉप की टीम पहले, तलाकौर टीम दूसरे व किशनपुरा टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार सोलो डांस में जूनियर विंग में बूड़िया स्कूल टीम पहले, प्रतापनगर स्कूल टीम दूसरे और गुंदियाना स्कूल टीम तीसरे स्थान पर रही। सीनियर विंग में गवर्नमेंट स्कूल कलावड़ टीम फर्स्ट, अमादलपुर स्कूल टीम द्वितीय और सारण स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। रागिनी में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली प्रथम, गवर्नमेंट स्कूल जगाधरी द्वितीय और टोपरा कलां स्कूल तृतीय रहा। रागिनी प्रतियोगिता जूनियर विंग में गवर्नमेंट स्कूल बूड़िया टीम पहले, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल रामखेड़ी टीम दूसरे व गवर्नमेंट स्कूल सरावां टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed