फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government High School Naharpur first in Kho-Kho

Yamuna Nagar News: खो-खो में राजकीय उच्च विद्यालय नाहरपुर प्रथम

Thu, 04 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government High School Naharpur first in Kho-Kho
रादौर में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रादौर। छह दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान जूडो, रेसलिंग, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्सीकूद और खो-खो की प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान खो-खो में राजकीय उच्च विद्यालय नाहरपुर टीम ने पहला स्थान पाया। लंबी कूद में रादौर के सुखविंद्र ने प्रथम स्थान पाया।
महिलाओं की विभिन्न वर्गों की जूडो प्रतियोगिता में अर्शिका, निष्ठा चौधरी, अवनी, मीनू, लवलीन, खुशी पुजारा, अनन्या, नीरो देवी, रिया व अदिति ने पहला स्थान पाया। पुरुष वर्ग में दीपक पुजारा, रमनीत सिंह, अनिरुद्ध, उपलक्ष, हर्षित, अर्नव कांबोज, निश्चय, कुणाल, अबुबकर व गुरकीरत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला रेसलिंग में युशी, प्रीति, माफी, बबली, सुनैना, कर्मिका, रूपा, प्राची, रागिनी और वृंदा ने अपने वर्गों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टीम इवेंट्स में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कबड्डी में गांव गोलनी टीम विजेता बनी। क्रिकेट में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बापा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों की वॉलीबॉल गांव सारन व महिला वर्ग में गांव गोलनी की टीम विजेता रही। लड़कों की रस्सीकूद में पालेवाल की टीम व लड़कियों में फर्कपुर टीम अव्वल रही। खो-खो में राजकीय उच्च विद्यालय नाहरपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा मुख्यातिथि रहे। इस दौरान एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, जिला खेल अधिकारी शिल्पी गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, चेयरमैन पम्मी खेड़की, हरपाल मारुपुर, सरपंच बलवान सिंह, कोच अमित राणा, हलका प्रभारी सोनी कुमार, महेंद्र चानना सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed