फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government accused of ignoring demands

Yamuna Nagar News: सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप

Sun, 10 May 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 10 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Government accused of ignoring demands
 हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रही दमकल कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 32वें दिन में प्रवेश कर गई। यमुनानगर दमकल केंद्र पर आयोजित धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने की।
धरने में पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता सुरेश राठी, संजीव ढांडा, सतीश कुमार और यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। राठी ने कहा कि प्रदेश के नियमित, पेरोल और कौशल निगम के दमकल कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आठ अप्रैल से आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों ने ही दमकल कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर किया है। राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि वर्ष 2019 से पेरोल कर्मचारियों के वेतन में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। कई जिलों में कर्मचारी मात्र 16 हजार रुपये मासिक वेतन में अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दमकल विभाग की स्थिति बदहाल कर दी है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार मांगों पर ठोस समाधान और लिखित आश्वासन नहीं देती, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में महिपाल सौदे, प्रवेश प्रोचा, विनोद त्यागी, मीनाक्षी शर्मा, ललित कुमार, जगविंद्र सिंह, सतनाम, तेजिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed