फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government Accused of Ignoring Demands

Yamuna Nagar News: सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप

Tue, 05 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Government Accused of Ignoring Demands
भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबो​धित करते वक्ता। संवाद - फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले 27 दिनों से हड़ताल पर डटे हुए हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
कर्मचारियों का आठ अप्रैल से शुरू यह आंदोलन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर जारी है। उपप्रधान विरेंद्र धीमान, सचिव रिंकू कुमार का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व राज्य महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के समर्थन में प्रदेशभर के करीब 50 हजार सफाई कर्मचारी भी एक मई से हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इससे आंदोलन और व्यापक हो गया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में 16 फरवरी को हुए अग्निकांड में शहीद दमकल कर्मियों भविचंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा देने, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग पर सरकार टालमटोल कर रही है। यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि मांगों में पे-रोल चालकों, फायरमैन और कौशल निगम के ऑपरेटरों को नियमित पदों पर समायोजित करने तथा ट्रांसफर पॉलिसी में राहत देना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को आठवें दिन महेंद्र पाल, राजकुमार, मेवा राम, जनक राज, वीरेंद्र शर्मा, संजीव कुमार, अमरीक सिंह और मांगा राम भूख हड़ताल पर बैठे। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में दमकल सेवाएं प्रभावित होने से आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed