फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   goverment rule over ODD-EVEN rules

बाजार पर पड़ी मार, अब ऑड-इवन खत्म करे सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
goverment rule over ODD-EVEN rules
कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर बाजार और व्यापार पर पड़ा है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में फिर बाजार खुलते ही व्यापारियों को भी तीसरी लहर का डर सता रहा है। यही कारण है कि दुकानदार एहतियात बरत रहे हैं। साथ ही लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर और मास्क के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से ऑड-इवन खत्म करने की अपील की है, जिससे एकबार फिर व्यापार पटरी पर आ सके।
विज्ञापन

कोट्स
व्यापारियों संग आमजन भी हों जागरूक : प्रेम सागर
मीराबाई मार्केट प्रधान प्रेम सागर शर्मा ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के बाद कारोबार कुछ हद तक पटरी पर लौटा था। तभी कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन ने सब कुछ चौपट कर दिया। ईद व शादी के सीजन में करीब दो सौ करोड़ रुपये के कारोबार का अंदाजा था, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब फिर से दुकानें खुलीं हैं, लेकिन तीसरी लहर का खतरा बरकरार है। इसके लिए व्यापारियों के साथ ही आमजन को भी जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

दुकानें खोलने की समय सीमा बढ़ाए सरकार : प्रवीण शर्मा
व्यापारी प्रवीण शर्मा ने कहा कि सरकार ने दुकानें खोलने की अनुमति दी है। नियमावली के अनुसार सुबह नौ से शाम सात बजे तक दुुकान खोलने की अनुमति है, लेकिन इन दिनों भारी गर्मी पड़ रही है। इस कारण लोग घरों में ही रहते हैं। शाम छह बजे तक धूप रहती है। इसके बाद ग्राहक घर से निकलते हैं। तब तक दुकानें बंद करने का समय हो जाता है। ऐसे में सरकार को व्यापारियों का ख्याल कर समय सीमा बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को कर रहे जागरूक : अनिल बत्रा
-व्यापारी अनिल बत्रा ने बताया कि संक्रमण को लेकर सभी दुकानदार बेहद परेशान हैं। कोरोना न फैले इसके लिए सभी ने अपने स्तर पर बंदोबस्त किए हैं। इसलिए यहां आने वाले लोगों व ग्राहकों को दुकानदार जागरूक कर रहे हैं। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग, शारीरिक दूरी बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। ऑड-इवन की व्यवस्था भी खत्म की जानी चाहिए।

बिन मास्क प्रवेश निषेध : पारस
-दुकानदार पारस गुंबर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर मीराबाई बाजार में प्रबंध किए गए हैं। बाजार में भीड़ न लगे इसके लिए निगरानी कमेटी बनाई गई है। दुकानदारों को नियम का पालन करने के लिए कहा गया है। वहीं कमेटी इसकी समीक्षा भी कर रही है। इस दौरान बिन मास्क के किसी व्यक्ति को दुकान में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed