फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Got the vacant plot in your name, case

Yamuna Nagar News: खाली प्लाॅट को कराया अपने नाम, केस

Sun, 27 Oct 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Got the vacant plot in your name, case
यमुनानगर। नगर निगम में प्रॉपर्टी को फर्जी तरीके से अपने नाम दर्ज करने का एक और मामला सामने आया है। दो व्यक्तियों ने खाली प्लाट पर दो केस अदालत में चल रहे हैं। जब प्लाट के दस्तावेजों की जांच हुई तो पता चला की दो व्यिक्तयों ने प्लाट अपने नाम दर्ज करा लिए हैं। नगर निगम कार्यालय अधीक्षक ने एसपी को इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर निगम में तैनात कार्यालय अधीक्षक प्रदीप ने एसपी को एक पत्र भेजा। प्रदीप कुमार का कहना है कि गांधी धाम कालोनी 2016 वर्ग गज की एक प्रॉपर्टी को लेकर हाईकोर्ट में दो केस चल रहे हैं। इनमें से नगर निगम भी एक केस में पक्षकार है। केस की अगली सुनवाई 10 मार्च 2025 को होनी है। जिसे लेकर प्लॉट के दस्तावेज तलाश कि जा रहे थे। जब पत्रावली की जांच हुई तो पता चला कि संपतिकर रिकार्ड में 2011-12 के सामान्य सर्वे में प्रॉपर्टी पर किसी का नाम दर्ज नहीं था। जबकि, 2023 में हुए सर्वे में पता चला कि इस्लामुद्दीन व हैदर अली ने गलत तरीके से प्रॉपर्टी को अपने नाम पर दर्ज करा लिया है। कार्यालय अधीक्षक ने इसकी शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने तुरंत ही कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर इस्लामुद्दीन व हैदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed