फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth thousands stolen from four places

Yamuna Nagar News: चार स्थानों से हजारों का सामान चोरी

Wed, 24 Apr 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen from four places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने कैंप बाजार में कपड़े के गोदाम से बैड की 200 चादरें चोरी कर ली। इनके अलावा दुकान व दो ट्यूबवेलों से भी हजारों का सामान चोरी कर लिया। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
कैंप निवासी जयंत कालरा ने बताया कि उसकी कैंप बाजार में शिव शक्ति क्लाथ हाउस के नाम से दुकान है। दुकान में साथ ही उसका गोदाम है। वह मंगलवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि गोदाम का लगा ताला टूटा है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर गोदाम से 200 चादरें गायब थीं।
विज्ञापन

उधर, बूड़िया क्षेत्र के बाकरपुर सरपंच अजय कुमार के खेतों में लगे दो ट्यूबवेलों के गेट तोड़ चोर मोटरें चोरी कर ले गए। पुलिस ने सरपंच अजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है। वहीं परवालों निवासी बनिश कुमार की दुकान का ताला तोड़ चोर गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed