फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth thousands of rupees stolen from factory, under-construction showroom, two arrested

फैक्टरी, निर्माणाधीन शोरूम से हजारों रुपये का सामान चोरी, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands of rupees stolen from factory, under-construction showroom, two arrested
यमुनानगर। साढौरा के गांव झंडा में मंदिर से चोरों ने बाइक, मोबाइल और मंदिर के दानपात्र से हजारों रुपये चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव झंडा निवासी सुरेश नाथ ने बताया कि चोरों ने रात को मंदिर परिसर में घुस कर उसका मोबाइल, पल्सर बाइक व मंदिर के दानपात्र से हजारों रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब वह उठा तो चोरी का पता चला। इसकी शिकायत थाना साढौरा पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी के रघुबीर सिंह ने बताया कि अंबाला मार्ग स्थित यमुना पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नाम से हार्डवेयर के सामान की फैक्टरी में वह सुपरवाइजर है। इस दौरान किसी ने फैक्टरी से सामान चोरी कर लिया। जिससे उन्हें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि गांव रटौली के सुनील ने चोरी की है। उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, चोपड़ा गार्डन की बबीता ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आनंद कॉलोनी में वह शोरूम का निर्माण कर रहे हैं। उसमें शटरिंग का काफी सामान पड़ा है। रात के समय चोरों ने निर्माणाधीन शोरूम से शटरिंग की लोहे की पांच प्लेट चोरी कर ली। बबीता ने चोरी का आरोप विशाल नगर के विक्की उर्फ चैंपू व रंजीत पर लगाया। पुलिस ने विक्की को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed