{"_id":"68cc5c0241bab4cf58044fe7","slug":"goods-kept-on-the-road-will-be-confiscated-from-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144069-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कल से सड़क पर रखा सामान होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कल से सड़क पर रखा सामान होगा जब्त
Fri, 19 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों के साथ बैठक करते निगम अधिकारी। प्रवक्ता
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर।नगर निगम के विशेष अधिकारी (सफाई) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) ने वीरवार शाम को रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, रामपुरा मार्केट समेत विभिन्न बाजारों के दुकानदारों की बैठक ली। बैठक में गारमेंट, ऑटो मैकेनिक, खाद्य पदार्थों समेत विभिन्न सामान बेचने वाले दुकानदार शामिल हुए। इस दौरान चेतावनी दी गई शनिवार से दुकान के आगे सड़क पर रखा सामान जब्ज किया गया।
विशेष अधिकारी ने सभी दुकानदारों को सड़क शनिवार से पहले अपनी दुकानों के आगे रखे सामान व मरम्मत करने का स्थान दुकान के अंदर करने का इंतजाम करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि अब तक हम दुकानदारों को समझा रहे थे, लेकिन अब नगर निगम कार्रवाई करेगा। आमजन को परेशानी सहन नहीं की जाएगी। जनहित को ध्यान में रखते हुए हर मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ व सफाई अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को सुंदर, साफ, स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत शहर में विशेष सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों के डिवाइडर को सुंदर बनाने व हर नाले व नाली की सफाई व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। यह अभियान सात नवंबर तक निरंतर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को कामयाब बनाने के लिए हर शहरवासी की भागीदारी जरूरी है। शहर को साफ व व्यवस्थित बनाने के लिए हमने जगाधरी व यमुनानगर के सभी दुकानदारों, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को समझाया। अब समझाना बंद, अब केवल कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, सफाई निरीक्षक सुशील कुमार, सभी दुकानदार मौजूद रहें।