फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods kept on the road were confiscated and challans were issued for eight people

Yamuna Nagar News: सड़क पर रखा सामान जब्त कर आठ के काटे चालान

Wed, 17 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Goods kept on the road were confiscated and challans were issued for eight people
बूड़िया चौक के पास से अतिक्रमण हटवाते निगम अधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विशेष अधिकारी (सफाई) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) के नेतृत्व में देर शाम नगर निगम की टीम ने जगाधरी में बूड़िया चौक से श्मशान घाट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत चलाए गए अभियान में सड़क पर रखे सामान को जब्त किया। इस दौरान आठ दुकानदारों के चालान किए।
अभियान के दौरान जिन दुकानों के बाहर गंदगी मिली, उसे साफ कराया गया। सड़क व किनारे पड़े ईंट, पत्थर, रोडे, बोतल, प्लास्टिक आदि को साफ किया गया। अभियान के दौरान विशेष अधिकारी अनिल यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने दुकानदारों व आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और लोगों को सड़क पर सामान रखने, खुले में कचरा डालने, पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर बड़ा चालान करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत विशेष अधिकारी (सफाई) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) के नेतृत्व में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज, पंकज, निगम कर्मियों व होमगार्ड के जवानों के साथ देर शाम बूड़िया चौक पर पहुंचे। निगम की टीम यहां से दुकानों के आगे से सड़क पर रखे सामान को उठाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दुकानदारों में हडकंप मच गया। दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। निगम कर्मियों ने जिस भी दुकानदार का सामान सड़क पर मिला, उसे उठाकर निगम के वाहन में डाला। निगम ने यह अतिक्रमण हटाओ अभियान बूड़िया चौक से लेकर श्मशान घाट तक सड़क के दोनों ओर चलाया। जिस भी दुकान के आगे गंदगी मिली, उसे साफ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed