{"_id":"66b428aa24e2d61ba40261d6","slug":"goldsmith-accused-of-grabbing-225-grams-of-gold-case-registered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123383-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सुनार पर 22.5 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सुनार पर 22.5 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, केस दर्ज
Thu, 08 Aug 2024 07:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बेटी की शादी में गहने बनवाने के लिए सुनार को दिए गए 22.5 ग्राम सोना हड़पने का मामला सामने आया है। गोविंद विहार निवासी मनजीत रानी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शिकायत में बताया कि उन्होंने सात वर्ष पहले साढ़े 22 ग्राम सोना राजेंद्रा ऑर्नामेंट्स के सुनार को दिया था। अब उन्हें अपनी बेटी की शादी करनी है। जब वह सुनार रोहित नारंग से सोने का सेट लेने गईं तो वह आनाकानी करने लगा। फिर आरोपी ने उसे कुछ दिन बाद सेट लेकर जाने की बात कही, लेकिन आरोपी ने न तो उन्हें गहने दिए और न ही सोना वापस किया। सोना न मिलने से उसे अपनी बेटी की शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ रही है। इस शिकायत पर फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी सुनार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।