{"_id":"69ab20b6166285e16b0673c4","slug":"gold-winning-wrestler-kushal-was-honored-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152436-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वर्ण जीतने वाले पहलवान कुशाल को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वर्ण जीतने वाले पहलवान कुशाल को किया सम्मानित
Sat, 07 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता कुशाल को सम्मानित करते पूर्व मंत्री व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले युवा पहलवान कुशाल को शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने जगाधरी स्थित कार्यालय में सम्मानित किया।
कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां निवासी पहलवान कुशाल ने 22 फरवरी को आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश में हरियाणा और यमुनानगर जिले का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि कुशाल गांव अजीजपुर के एएसपी अखाड़े में अभ्यास करता है और अपनी मेहनत व लगन के दम पर लगातार सफलता हासिल कर रहा है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जिले को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, अखाड़ा संचालक सुशील शर्मा, कोच निखिल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार कौशिक, सुभाष चंद्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, चेयरमैन विपुल गर्ग, कृष्ण खदरी, प्रियंक शर्मा, कुलबीर, गौतम धीमान व अंकित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।