{"_id":"67f81a5e6569a5ae2308ba4e","slug":"gold-earrings-and-purse-snatched-from-woman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135994-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला से सोने की बाली व पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला से सोने की बाली व पर्स छीना
Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर दो युवकों ने महिला के कान से सोने की बाली और पर्स झपट लिया। पर्स में 12 सौ रुपये थे। शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बरसान निवासी सुरेशो देवी ने शिकायत में बताया कि वह बुधवार को दवा लेने के लिए शहर के निजी अस्पताल आई थी। ओबराय पैलेस के पास उसके पास दो युवक आए। आरोपियों ने उसे बातों में लगाकर सोने की बाली व हाथ से पर्स झपट लिया और मौके से भाग गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। शहर थाना प्रभारी सतीश का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद