फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gold chains stolen from the necks of two women

Yamuna Nagar News: दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी

Fri, 17 Apr 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gold chains stolen from the necks of two women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के गुलाब नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के गले से चोरों ने सोने की चेन चोरी कर ली। घटना का पता तब चला जब महिलाओं ने अपने गले में चेन गायब पाई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हुडा सेक्टर-17 निवासी उर्वशी अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुलाब नगर कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शाम करीब साढ़े चार बजे वह कथा सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थी। कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली।
विज्ञापन

जब कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपने गले से चेन गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत आसपास तलाश शुरू की, लेकिन चेन नहीं मिली। बाद में जांच के दौरान पता चला कि उसी स्थान पर एक अन्य महिला श्रद्धालु भी चोरी का शिकार हुई है और उसके गले से भी सोने की चेन गायब हो गई। दो महिलाओं के गले से चेन चोरी होने की खबर कथा स्थल पर आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में कथा के मंच से भी माइक द्वारा अनाउंसमेंट की गई, लेकिन चेन नहीं मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। साथ ही कथा स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। थानाप्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed