{"_id":"651481293aa5b9336b0bf5f7","slug":"gold-chain-taken-off-the-neck-of-a-woman-going-home-in-the-bus-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-6439-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बस में घर जा रही महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बस में घर जा रही महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई
Thu, 28 Sep 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बस स्टैंड से बस में सवार होकर घर जा रही जठलाना निवासी आरती के गले से अज्ञात ने सोने की चेन चोरी कर ली। जब बस महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंची तो इसका पता चला। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जठलाना निवासी आशीष कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार समेत शहर के निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था। करीब ढाई बजे वह अपनी पत्नी आरती व ढाई साल की बेटी अनवी के साथ बस स्टैंड से जठलाना जाने वाली बस में चढ़ा।
बस में सवार होकर जब वह महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचे तो उसने देखा कि उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन गायब थी। जिसका वजन करीब 13 ग्राम था। आरोप है कि बस स्टैंड से अज्ञात व्यक्ति ने बस में चढ़ते हुए उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन चोरी की है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई निर्मल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।