फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gold chain snatched from the neck of a woman returning with medicine

दवाई लेकर लौट रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched from the neck of a woman returning with medicine
यमुनानगर। दवाई लेकर घर लौट रही महिला के गले से एक्टिवा सवार युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। चेन झपटते समय उसका लॉकेट वहीं पर गिर गया। घटना सेक्टर 17 में वीरवार रात की है। पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि वीरवार देर शाम को वह डॉक्टर के पास दवाई लेने के लिए गई थी। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह दवाई लेकर घर लौट रही थी। जब वह पैदल अपने घर के नजदीक पहुंची तो पीछे से एक्टिवा पर सवार होकर एक युवक आया। युवक ने उसके नजदीक आकर एक्टिवा की गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक ने उसके गले की सोने की चेन झपट ली। चेन झपटने से सोने का लॉकेट चेन से टूट कर वहीं पर गिर गया। जबकि आरोपी ने उसकी चेन लूट ली। जब तक वह संभल पाती आरोपी युवक एक्टिवा की गति तेज कर वहां से फरार हो गया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक भागने में कामयाब रहा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed