फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gods also want human body: Shabdanand

देवता भी चाहते मानव शरीर : शब्दानंद

Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gods also want human body: Shabdanand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में हंस ज्योति मंदिर जगाधरी की तरफ से गांव खेड़की ब्राह्मण में सद्भावना संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सतगुरु सतपाल महाराज के प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार से पधारे महात्मा ज्ञान शब्दानंद, हंस ज्योति मंदिर जगाधरी की प्रभारी साध्वी सुबोधिनी बाई, साध्वी रत्नावली बाई, साध्वी वंदना बाई ने अपने सत्संग एवं भजनों से भक्तों को आनंद विभोर कर दिया।
महात्मा ज्ञान शब्द आनंद ने कहा कि मानव का तन देव दुर्लभ है। मानव तन पाने के लिए देवी देवता भी याचना करते हैं। संत शिरोमणि तुलसीदास रामायण में लिखते हैं बड़े भाग मानुष तन पावा। सुर दुर्लभ सब ग्रंथन्हि गावा। जिसको यह मानुष तन मिला है उसके बड़े भाग्य है यह मनुष्य तन देवताओं को भी दुर्लभ है किंतु हम मनुष्य तन को पाकर क्या कर रहे हैं? देवताओं की, भूतों की सेवा में लग रहे हैं।
विज्ञापन

कोई कहता है कि निरोग हो जाऊंगा, धनी हो जाए, नौकरी लग जाए, मेरा बेटा घर आ जाए, इस प्रकार की कोई न कोई कामना लेकर देवी देवताओं की पूजा करते हैं। इसलिए सत्संग रूपी गंगा में स्नान कर के संत महात्माओं से पूछे, उन से भक्ति का ज्ञान जाने, भक्ति कोई बाह्य पूजा पाठ नहीं बाह्य पूजा पाठ से सांसारिक कामना पूर्ण हो सकती है, परंतु भगवान की प्राप्ति नहीं। भगवान तो हमारे मन- मंदिर के अंदर विराजमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब समय के सतगुरु की शरण में जाकर उसे परमात्मा के अव्यक्त नाम, अखंड नाम, पावन नाम, होली नाम का ज्ञान प्राप्त करेंगे, तभी हमारा जीवन सार्थक होगा। परमात्मा एक है। परमात्मा का नाम भी एक है। परमात्मा के गुणवाचक नाम अनेक हो सकते हैं।

साध्वी सुबोधिनी बाई ने सुनाया की परमात्मा प्रकाश स्वरूप है। चार प्रकार के प्रकाशों वर्णन आता है।
सूर्य का प्रकाश, अग्नि का प्रकाश, चंद्रमा का प्रकाश और स्वयं प्रकाश तीन प्रकार का प्रकाश सभी जीव जंतु देख सकते हैं परंतु जो चौथी प्रकाश का प्रकाश है जिसे स्वयं प्रकाश, ज्योति, परम प्रकाश, नूरें इलाही, चांदन कहां गया है, जो मानव अपने हृदय के अंदर उसे प्रकाश का दीदार करता है। संत सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रधान अजब सिंह, नौरति राम, पवन गोयल, अमित भारती, राहुल, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. संतोष शर्मा, मामचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed