फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goddesses created Mother Mantra Devi by chanting mantras.

Yamuna Nagar News: देवी-देवताओं ने मंत्रों के उच्चारण से की थी मां मंत्रा देवी की उत्पति

Mon, 22 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Goddesses created Mother Mantra Devi by chanting mantras.
आदिबद्री में पहाड़ी की चोटी पर विराजमान मां मंत्रा देवी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटी शिवालिक की पहाड़ियों पर 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मां मंत्रा देवी विराजमान हैं। माता मंत्रा देवी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर जाने के लिए रास्ता बड़ा ही दुर्गम है, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आती। मान्यता है कि देवी-देवताओं ने मंत्रों के उच्चारण से मां मंत्रा देवी की उत्पति की थी
वैसे तो सालभर माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। नवरात्र में भक्तों की भीड़ कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। श्राईन बोर्ड द्वारा आदिबद्री व माता मंत्रा देवी मंदिर की देखरेख की जा रही है। पहले नवरात्र से ही श्रद्धालुओं का माता के दर्शन करने के लिए आना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

मां मंत्रा देवी मंदिर में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रों के दिनों में मंदिर में सुबह शाम मां मंत्रा देवी की पूजा अर्चना की जाती है । प्रतिदिन हवन का आयोजन भी किया जाता है। नवरात्र में फलाहार व चाय का प्रसाद प्रतिदिन वितरित किया जाता है। श्रद्धालु आदिबद्री मंदिर के समीप से पहाड़ी रास्ते से व बाग के समीप से सीढ़ी के रास्ते से मंदिर तक पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत विनय स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर की ऊंचाई पर मां मंत्रा देवी का मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। मान्यता है कि लगभग 6500 वर्ष पूर्व सतयुग में भगवान विष्णु द्वारा विश्व की सुख शांति के लिए यज्ञ, तपस्या की गई थी। तपस्या पूर्ण होने पर कन्या पूजन की बारी आई। मौके पर कन्या न होने पर भगवान विष्णु व देवी देवताओं से मंत्रों के उच्चारण से मां मंत्रा देवी की उत्पति की।
इसके बाद भगवान विष्णु ने मां मंत्रा देवी की पूजा अर्चना की। मां मंत्रा देवी की पूजा अर्चना करने वाले को मनोवांछित फल प्राप्त होता है। सच्चे मन से मां मंत्रा देवी की पूजा करने से घर में सुख शाति बनी रहती है। संतान की प्राप्ति होती है। वह जिन लोगों का अपना घर नहीं है उनका अपना आशियाना बनाने का सपना पूरा होता है।

मां के दरबार से कोई खाली नहीं गया : विनय

महंत विनय स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि मां मंत्रा देवी का प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। आज तक मां के दरबार से कोई खाली नहीं गया है, जिसने सच्चे मन से जो भी मांगा है वह मिला है। नवरात्र में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed