फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GNG College captured the overall trophy

Yamuna Nagar News: जीएनजी कॉलेज का ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा

Sun, 19 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
GNG College captured the overall trophy
विजेता टीम के साथ मुख्य अति​​थि व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में चल रहे 48 वें युवा महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इसमें 15 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 42 विधाओं में भाग लिया। ओवरऑल ट्रॉफी गुरु नानक गर्ल्स (जीएनजी) कॉलेज यमुनानगर ने जीती। इसी तरह संगीत व डांस, थिएटर, लिटरेरी ट्रॉफी गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने हासिल की।
महोत्सव के तीसरे दिन चारों मंचों पर 10 विधाओं का मंचन हुआ। इनमें ग्रुप डांस हरियाणवी व वेस्टर्न वोकल सोलो में प्रथम स्थान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान महाराजा अग्रसेन कॉलेज ने प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग वेस्टर्न में प्रथम स्थान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज व द्वितीय स्थान महाराजा अग्रसेन कॉलेज ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं सोलो डांस फीमेल में प्रथम भी स्थान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज को मिला तथा द्वितीय स्थान एमएलएन कॉलेज, रादौर ने प्राप्त किया। इसी तरह सोलो डांस मेल में पहला स्थान एमएलएन कॉलेज रादौर व दूसरा स्थान गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली ने प्राप्त किया। हिंदी एलीक्यूशन में प्रथम स्थान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने व द्वितीय स्थान गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लिश एलीक्यूशन में प्रथम स्थान डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स ने व द्वितीय स्थान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी और भाजपा जिला अध्यक्ष यमुनानगर राजेश सपरा रहे। मेयर ने कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर डॉ. तरनदीप कौर, डॉ. रमनीत कौर, प्रो. बबिला चौहान, डॉ. अंबिका कश्यप, संध्या सुखमन गांधी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed