फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Give information about those selling narcotics, name will remain secret

Yamuna Nagar News: नशा बेचने वालों की दें सूचना, नाम रहेगा गुप्त

Tue, 07 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Give information about those selling narcotics, name will remain secret
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने अब ग्रामीणों से सहयोग मांगा है। डीएसपी ने कहा कि गांव में यदि कोई नशा बेचता है या करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भी ग्रामीणों के साथ विचार विमर्श किया है।
डीएसपी राजेश कुमार ने सोमवार को छप्पर थाना क्षेत्र के गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य व मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की। जिसमें गांव बाल छप्पर,मन्धार छोटी पावनी, बड़ी पावनी, मिल्क सुखी, जुडा जाटान, मुसिंबल व अन्य गांवों का दौरा किया। इस मौके पर जमीनी विवादों और जमानत पर आए व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा और अपराधों में कमी आयेगी।
विज्ञापन

डीएसपी ने बैठक में मौजूद व्यक्तियों को कहा कि यदि आपके गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को 8818001789 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। गांव में यदि कोई व्यक्ति चोरी का सामान बेचता या खरीदता है तो उसकी भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने को लेकर भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed