फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls dominate the results of the foundation exam

Yamuna Nagar News: बुनियाद परीक्षा के परिणाम में लड़कियों का दबदबा

Wed, 22 Jan 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Girls dominate the results of the foundation exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। शिक्षा विभाग की बुनियाद लेवल एक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले के सात खंडों से कुल 738 विद्यार्थियों ने बुनियाद प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा। इस दौरान जिले से कुल 441 लड़कियों ने परीक्षा पास की है।
प्रथम चरण की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अब दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेंगे। दूसरे चरण की परीक्षा 28 जनवरी को होगी। जिसका परिणाम सात फरवरी को जारी किया जाएगा। जिसके बाद तीसरे चरण होगा। तीसरा चरण उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। जिसके लिए अप्रैल में नया बैच शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बुनियाद लेवल एक की परीक्षा 24 दिसंबर को जिले के आठ केंद्रों पर हुई थी। इसके लिए जिले से कुल 3041 ने आवेदन किया था और 2442 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस दौरान 738 में कुल लड़कियों 441 और 297 लड़कें हैं। सबसे ज्यादा विद्यार्थी जगाधरी खंड से पास हुए। जबकि सबसे कम विद्यार्थी साढौरा खंड के रहे। जगाधरी खंड से कुल 252 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। साढौरा से मात्र 63 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुनियाद परीक्षा में जिले के सभी खंडों में लड़कियों का दबदबा रहा। इस दौरान कुल 441 लड़कियों व कुल 297 लड़कों ने परीक्षा पास की है। सबसे ज्यादा जगाधरी खंड से कुल 252 विद्यार्थी पास हुए। जिसमें लड़कियों की संख्या 150 और लड़कों की संख्या 102 रही। वहीं, छछरौली से कुल 154 विद्यार्थी पास हुए। इस दौरान छछरौली से कुल 98 लड़कियां और 56 लड़के पास हुए।
रादौर खंड से 96 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। इसमें 58 लड़कियां और 38 लड़के शामिल हैं। बिलासपुर से कुल 86 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें लड़कियां 48 व लड़कें 38 हैं। सरस्वतीनगर से कुल 87 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। जिसमें लड़कियां 49 और 38 लड़कें हैं। जबकि साढौरा खंड से सबसे कम कुल 63 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें छात्राओं की संख्या 38 और छात्राें की संख्या 25 है।


जगाधरी खंड की खुशी बनीं जिला टॉपर

बुनियाद की परीक्षा में जगाधरी खंड जिले में तीसरे स्थान पर है। जगाधरी खंड के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशी ने जिले में पहला स्थान पाया है। खुशी ने सबसे ज्यादा 151 अंक प्राप्त किए। दूसरे व तीसरे स्थान पर सरस्वतीनगर खंड के विद्यार्थी रहे। नगला जगीर के मिडिल स्कूल की गगनदीप कौर ने 110 अंक लेकर दूसरा और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गौरव बालू ने 110 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। इसी तरह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इस स्कूल से दस लड़कों व दस लड़कियों ने परीक्षा पास की। जबकि रादौर के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आठ लड़कियों व नौ लड़कों ने परीक्षा पास की। वहीं, जगाधरी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छह लड़कियों व 10 लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।


बुनियाद लेवल एक का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले से 738 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। दूसरे चरण की परीक्षा 28 जनवरी को करवाई जाएगी। जिसका परिणाम सात फरवरी को जारी किया जाएगा। नए सत्र की कक्षाएं सात अप्रैल से शुरू होंगी। - विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed