फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls can make future by doing business course

Yamuna Nagar News: व्यवसायिक कोर्स करके छात्राएं बना सकतीं हैं भविष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Girls can make future by doing business course
शहर के बीच स्थित डीएवी गर्ल्स कॉलेज में दाखिला लेने के लिए होड़ रहती है। अब जब कॉलेज प्रवेश उत्सव शुरू होने वाला है तो छात्राएं इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। सालों पुराने कॉलेज में सामान्य डिग्री के साथ विभिन्न व्यावसायिक कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसी के साथ कॉलेज में रोजगार मेला भी लगाया जाता है ताकि पढ़ाई पूरी करने से पहले छात्राओं के पास रोजगार हो। वहीं कॉलेज की सुविधाएं इसे खास बनाती हैं। कॉलेज में छात्रावास की सुविधा है, जिस कारण दूसरे जिले व राज्यों की छात्राएं भी यहां एडमिशन लेना पसंद करती हैं। इसके अलावा कौशल कोर्स होने के कारण भी यहां पर ज्यादा मारा मारी रहती है। कॉलेज ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए कॉलेज में छात्राओं के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। पांच जून से प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। रजिस्ट्रेशन को लेकर छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कॉलेज में सभी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में यूजी के साथ पीजी कोर्स भी हैं। वहीं यह जिले का एकमात्र ऐसा कॉलेज है, जिसमें पत्रकारियां एवं संचार का कोर्स करवाया जाता है। इसके अलावा बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएसपी इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी फैशन डिजाइनिंग, बीसीए, बी.कॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, एडवर्टाइजमेंट सेल्स मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, नेटवर्किंग एंड मोबाइल एप्लीकेशन, थियेटर एंड टेलीविजन इत्यादि कोर्स भी हैं। इन कार्सों की भारी मांग है। इन कोर्स करके छात्राएं अपना भविष्य व व्यवसायिक जीवन शुरू कर सकती हैं। पीजी कोर्स में योगा थेरेपी, न्यूट्रिशन एंड डाइटिस्ट, फैशन डिजाइनिंग, स्किन एंड हेयर थेरेपी के अलावा एमए, एम.कॉम, एमएससी करवाए जाते हैं। वहीं बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, होम साइंस, बीएससी ऑनर्स मैथ्स, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम जनरल, बीकॉम ई-कॉमर्स, बीए, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी, बीए ऑनर्स मैथ्स सामान्य कोर्स में उपलब्ध हैं। यहां पर यूजी के 22, पीजी के 8, ऑनर्स के 6, पीजी डिप्लोमा 6, सर्टिफिकेट डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा 29, कौशल केंद्र 6, कम्युनिटी के 3 और 11 एड ऑन कोर्स करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएवी गर्ल्स कॉलेज में विभिन्न संकायों में करीब 22 कोर्स करवाए जा रहे हैं। कौशल के पांच और पीजी सात कोर्स व डिप्लोमा करवाए जातें हैं। कॉलेज में सभी संकायों व कार्सों के लिए करीब 2070 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीए 80
बीएससी फैशन डिजाइनिंग 50
बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रोबॉयल 40
बीएससी बायोटेक्नॉलॉजी 40
बी वॉक्स सॉफ्टवेयर डिवेल्पमेंट 50
बी वॉक्स हॉस्पिटेलिटी 50

कॉलेज में छात्राओं के लिए छात्रावास व स्विमिंग पूल की भी सुविधा उपलब्ध है। ई-लाइब्रेरी, लैब, वाईफाई, इंटरनेट इत्यादि की सुविधा है। इसके अलावा छात्राओं के लिए कुछ ऐड ऑन कोर्स भी हैं, जिसे करके प्रमाणपत्र, डिप्लोमा व डिग्री प्राप्त की जा सकती है। इससे छात्राएं एक साथ दो डिग्रियां कर सकती हैं। इसके अलावा एनसीसी ज्वाइन करके भी छात्राएं भविष्य बना सकती हैं। प्राचार्या डॉ. मीनू जैन ने कहा कि प्रवेश उत्सव की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस संबंधी जानकारी लेने के लिए छात्राएं व अभिभावक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed