फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls again dominate Buniyaad

Yamuna Nagar News: बुनियाद में लड़कियों का फिर दबदबा

Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Girls again dominate Buniyaad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी बुनियाद योजना की दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिले के 176 विद्यार्थियों ने दूसरे चरण की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इस बार भी परीक्षा में लड़कियों का दबदबा कायम रहा। दूसरे चरण की परीक्षा पास करने वाली लड़कियों की संख्या कुल 103 हैं। वहीं लड़कों की संख्या 73 है।
दूसरे चरण की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अब तीसरे चरण के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ओरिएंटेशन में चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी। मिशन बुनियाद योजना के तहत 3041 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 25 दिसंबर को जिले के सभी खंडों में बने आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 2442 विद्यार्थियों ने पहले चरण की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

पहले चरण में कुल 738 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। दूसरे चरण की परीक्षा में 56 विद्यार्थी अनुपस्थित थे और कुल 682 ने परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 176 ने परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शेड्यूल अभी आना है। इसके बाद कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी जगाधरी खंड से उत्तीर्ण हुए। जगाधरी खंड से 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। छात्राओं की संख्या 43 और 27 छात्रों की है। दूसरे स्थान पर छछरौली खंड रहा। छछरौली के 40 विद्यार्थियों ने दूसरे चरण की परीक्षा पास की है. जिसमें 22 लड़कियां और 18 लड़कें हैं। बिलासपुर से 13 लड़कियों व नौ लड़कों ने परीक्षा पास की है।
साढौरा खंड से 19 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें आठ लड़कियों व 11 लड़कें हैं। रादौर खंड से 10 छात्राओं व चार छात्रों सहित कुल 14 ने परीक्षा पास की। परीक्षा में सबसे पीछे सरस्वतीनगर खंड रहा। यहां से कुल 11 ने परीक्षा पास की। परीक्षा पास करने वालों में सात लड़कियां व चार लड़के हैं।

यह है बुनियाद योजना
मिशन बुनियाद में कक्षा आठवीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उनकी तीन लेवल की परीक्षा होती है। इन तीनों चरण उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर कक्षा 9वीं-10वीं सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, छात्रवृत्ति, पठन-पाठन सामग्री, वर्दी व यातायात इत्यादि सुविधाएं मिलती हैं।

चल रहे पांच बुनियाद केंद्र
जिले में पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं इनमें यमुनानगर में शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिलासपुर (व्यासपुर), राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वती नगर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रादौर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रताप नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed