{"_id":"6691dae1301f2747bf04bf46","slug":"girlfriend-was-murdered-by-strangulation-with-a-chunri-in-the-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121941-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार में चुनरी से गला घोंटकर की थी प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार में चुनरी से गला घोंटकर की थी प्रेमिका की हत्या
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रेमिका की हत्या करने के आरोपी जगमोहन सिंह उर्फ मोनी से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार को बरामद किया गया है। आरोपी ने शादी के लिए पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाने पर युवती की हत्या की थी। आरोपी ने मिलने के लिए युवती को नारायणगढ़ बुलाया। वहां से उसे अपनी कार में बैठाया।
साढौरा क्षेत्र में सुनसान स्थान पर रोक कर आरोपी ने प्रेमिका की चुनरी से ही उसकी हत्या की थी। हत्या करने के बाद वह उसे अपनी कार में बिलासपुर के भवानीपुर गांव के पास लेकर आया और यहां सुनसान स्थान पर एक खेत में उसके शव को फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।
बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि मामले में खेत के मालिक भवानीपुर निवासी रामचंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि 21 जून की दोपहर को वह खेतों की ओर गए थे। जहां खेत में युवती का शव मिला था। जिसके गले में चुनरी का फंदा बना हुआ था। मुंह से खून भी निकल रहा था। उस समय पुलिस को शिनाख्त नहीं हो सकी थी, क्योंकि मृतका के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने नौ जुलाई को बाना बहादुरपुर निवासी जगमोहन सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी जगमोहन व युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। जिसको लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी जबकि युवक की वर्ष 2016 में शादी हो चुकी थी। वह उस पर पत्नी से तलाक लेने का भी दबाव बना रही थी। जिससे वह परेशान हो गया था। अब पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।