फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl student died after falling from fourth floor of Guru Nanak Girls College in Yamunanagar

Yamunanagar: जीएनजी कॉलेज की चौथी मंजिल से गिरने पर छात्रा की मौत, एमए इकोनॉमिक्स की छात्रा थी मानसी

Thu, 01 Dec 2022 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

पेपर मिल के 200 क्वार्टर में रहने वाले बृजेश ने बताया कि उसकी भांजी मानसी उनके पास रहती थी। जीएनजी कॉलेज से बीए करने के बाद वह एमएलएन कॉलेज से एमए इकॉनोमिक्स की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता रघुबीर की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Girl student died after falling from fourth floor of Guru Nanak Girls College in Yamunanagar
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यमुनानगर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की चौथी मंजिल से गुरुवार को एक छात्रा की छत से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया और छात्राएं एकत्रित हो गई। मृतका मानसी एमए इकोनॉमिक्स की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह काम से कॉलेज आई थी। इसी दौरान हादसा हो गया। छात्रा चौथी मंजिल पर क्या करने पहुंची थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। छात्रा के सुसाइड करने की बात भी सामने आ रही है।  31 अक्तूबर को डीएवी गर्ल्स कॉलेज की बीए फाइनल की छात्रा आंचल की भी चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

 
पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी करती थी मानसी 
पुलिस को दी जानकारी में पेपर मिल के 200 क्वार्टर में रहने वाले बृजेश ने बताया कि उसकी भांजी मानसी उनके पास रहती थी। जीएनजी कॉलेज से बीए करने के बाद वह एमएलएन कॉलेज से एमए इकॉनोमिक्स की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता रघुबीर की पहले ही मौत हो चुकी है। मानसी मॉडल टाउन स्थित नेमस जॉब प्लेसमेंट में पार्ट टाइम जॉब करती थी। वहीं जॉब प्लेसमेंट के अमित का कहना है कि मानसी एक माह से उनके यहां पर काउंसलर का काम देख रही थी और नॉर्मल रहती थी। आज सुबह जब उन्हें मानसी के कॉलेज की छत से गिरने की बात सुनी वे भी हैरान हो गए। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छत से गिरने के बाद छात्रा को अस्पताल लगाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में अभी जांच चल रही है। -कमलजीत, एसएचओ, शहर थाना यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed