फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl student abducted by bike riding boy and girl

Yamuna Nagar News: छात्रा का बाइक सवार युवक व लड़की ने किया अपहरण

Sat, 25 Feb 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Girl student abducted by bike riding boy and girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-18 स्थित तिकोना पार्क के नजदीक ट्यूशन पर आई दसवीं की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ उसका भाई भी ट्यूशन पर आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक पर युवक व एक लड़की आई और छात्रा को अपनी बाइक पर बिठाकर ले गए। सूचना मिलने पर सेक्टर 17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह व एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर रमेश राणा टीम सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 17 थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की बड़ी बेटी सदर थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार को ही वह बोर्ड की परीक्षाओं का रोल नंबर लेकर आई थी। इसके बाद वह दोपहर एक बजे ट्यूशन पर आई थी। उनका रिश्तेदार दोपहर एक बजे उसे व उसके भाई को ट्यूशन पर छोड़ गया। जब वह ट्यूशन पर थी तो बाइक पर एक लड़का और लड़की आए जो छात्रा को अपने साथ बाइक पर बिठा कर ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा के पास फोन नहीं था अमूमन वह फोन लेकर आती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर 17 थाना प्रभारी ने ट्यूशन मैडम व आसपास के लोगों से बात की। जांच कर रही पुलिस का कहना है कि परिवार और ट्यूशन मैडम से बात की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। जो भी उचित कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी। यह अपहरण है या फिर कोई अन्य मामला, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed