{"_id":"6307e43c39e38128144d4374","slug":"girl-s-uncle-and-accomplice-arrested-for-beating-three-friends-hostage-yamuna-nagar-news-knl118976962","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दोस्तों को बंधक बनाकर पीटने के आरोप में लड़की का चाचा और साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दोस्तों को बंधक बनाकर पीटने के आरोप में लड़की का चाचा और साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर पुलिस ने तीन दोस्तों को बंधक बनाकर पीटने के मामले में देर शाम लड़की के चाचा व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूरे मामले और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, मारपीट में घायल हुए तीनों दोस्तों के परिजनों ने लड़की के चाचा व अन्य परिजनों पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा शहर के निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके बेटे के साथ शहर की एक कॉलोनी निवासी लड़की भी पढ़ती है। मंगलवार दोपहर बाद उस लड़की ने उसके बेटे को फोनकर मैथ की नोटबुक देने के लिए अपने घर बुलाया। करीब तीन बजे उसका बेटा अपने दोस्त के साथ लड़की की नोटबुक देने उसके घर गए। जहां उसके बेटे व बेटे के दोस्त को लड़की के चाचा ने अपने दो साथियों, लड़की बुआ व अन्य के साथ मिलकर पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में आरोपियों ने उसके बेटे के दूसरे दोस्त को भी बुलाकर उनके साथ कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे व उसके बेटे के दोस्तों को डंडों से बुरी तरह पीटा। लड़की की बुआ ने उनके मुंह पर थूका। मारपीट से निकला खून जब फर्श पर गिरा तो उसे भी चाटने के लिए बोला गया। आरोपियों ने उनके मोबाइल स्विच ऑफ करवाकर अपने पास रख लिए।
व्यक्ति ने बताया कि बेटे को बंधक बनाने का पता चलने पर करीब साढ़े छह बजे वह मौके पर गया तो उसने देखा कि उसके बेटे व उसके साथियों को एक कमरे में बंद करके मुर्गा बनाया हुआ था। उनके शरीर पर चोटों के काफी निशान थे। उसने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोपियों ने उन पर दबाव डालते हुए कहा कि उनके लड़कों को तब छोड़ा जाएगा, जब वे सौ-सौ रुपये के स्टांप पेपर पर माफीनामा लिखकर देंगे। डर के मारे वे तीन स्टांप पेपर लेकर आए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने स्टांप पेपरों पर लिखवाया कि ये तीनों लड़के उनकी लड़की को तीन साल से परेशान कर रहे है। उन्हें जो चोटें लगी है, वह बाइक से गिरकर लगी है। उनके साइन करवाकर आरोपियों ने स्टांप पेपर अपने पास रख लिए। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया हुआ है और उसे वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में छात्रा के चाचा, बुआ व एक अन्य को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी लड़की के चाचा व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।