फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl kidnapped on pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा

Sat, 02 Nov 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped on pretext of marriage
छछरौली। क्षेत्र के एक गांव से युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर लिया। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को उसकी 19 वर्षीय लड़की खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गई थी। रात को करीब दो बजे जब वह जागी तो उसे अपनी लड़की कमरे में नहीं मिली। उसने अपनी लड़की की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को संजू भगत शादी का झांसा देखकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed