फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl from drowning in canal deaths

नहर में डूबने से छात्रा की मौत

Fri, 16 May 2014 01:51 AM IST
अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 16 May 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
Girl from drowning in canal deaths
छछरौली। छछरौली की बाईस वर्षीय छात्रा की हाईडल नहर में डूबने से मौत हो गई। वह सहारनपुर के कॉलेज में कानून की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा अपने भाई के साथ यूपी के सहारनपुर से छछरौली आ रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छछरौली की शिव कॉलोनी के सुबोध कुमार की 22 वर्षीय बेटी किरण सहारनपुर के एक कॉलेज में कानून की पढ़ाई कर रही थी।

वह वीरवार को दोपहर लगभग दो बजेे भाई के साथ अपने घर छछरौली आ रही थी। बताया जा रहा है कि हथिनीकुंड बैराज के पास किरण को प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए हाईडल की ओर बहने वाली पश्चिमी यमुना नहर में उतरी। यमुना में उतरते ही उसका पैर फिसल गया और वह पानी के बहाव में बहने लगी। इस पर किरण के भाई ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहा। देखते ही देखते किरण पानी में बहकर दूर चली गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी खिजराबाद पुलिस दी गई। खिजराबाद पुलिस ने मौके पर आकर नहर में किरण की तलाश शुरू की। इस दौरान उसका शव हाईडल प्लांट की जालियों में फंसा मिला। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। एएसआई यूनिस का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई लड़की नहर में गिर गई है। जब उसे जालियों से निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी में गिरा मजदूर
उधर, यमुना नदी में एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। देवधर निवासी यामीन यूपी के बडथा गांव में लगे स्टोन क्रशर में मजदूरी करता था। वह दोपहर को साइकिल लेकर यमुना नदी को पार कर रहा था। इस दौरान वह नदी में बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में साइकिल सहित गिर गया।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से यमुना में डूबे यामीन की तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पानी अधिक होने के कारण मजदूर के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed