{"_id":"661f1b3ec1e8a91afd0bf454","slug":"girl-cheated-of-rs-70-thousand-in-the-name-of-sending-money-for-fathers-policy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117492-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिता की पॉलिसी के रुपये भेजने के नाम पर युवती से ठगे 70 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिता की पॉलिसी के रुपये भेजने के नाम पर युवती से ठगे 70 हजार
विज्ञापन
पिता की पॉलिसी के रुपये भेजने के नाम पर युवती से ठगे 70 हजार
खाते में फर्जी भुगतान के स्क्रीन शॉट भेजकर आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेकर की ठगी
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पिता की एलआईसी पॉलिसी के रुपये भेजने के नाम पर साइबर ठग ने आजाद नगर कॉलोनी निवासी प्रतिभा कुमारी से 70 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रतिभा कुमारी ने बताया कि पांच अक्तूबर 2023 को उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। आरोपी ने उसे कहा कि वह एलआईसी से बात कर रहा है। उसके पिता की पॉलिसी के पैसे आने हैं। वह उसके खाते में ऑनलाइन पेमेंट डाल रहा है। इसके बाद आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर पहले 10 हजार रुपये और बाद में 50 हजार रुपये भेजने के दो स्क्रीनशॉट भेजे। फिर आरोपी ने फोन कर कहा कि उसे पांच हजार रुपये भेजने थे, मगर गलती से उसने 50 हजार रुपये भेज दिए हैं। ऐसे में वह पैसे उसे वापस भेज दे। इस दौरान आरोपी ने उसे बातों में उलझा कर उससे 70 हजार रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए। जब उसे आरोपी पर शक हुआ तो उसने अपना अकाउंट चेक किया। जांच के दौरान उसे पता चला कि आरोपी ने उसके अकाउंट में कोई पैसे नहीं डाले थे, बल्कि भुगतान के फर्जी स्क्रीन शॉट भेज दिए थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
आरोपी ने युवती के व्हाट्सएप पर 10 हजार रुपये व 50 हजार रुपये उसके अकाउंट में डालने के दो फर्जी स्क्रीन शॉट भेजे। बाद में आरोपी ने युवती को उसके बैंक खाते में गलती से रुपये डलने की बात कही और पैसे वापस उसके अकाउंट में डालने के लिए कहा।