फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ghats ready for Chhath festival, offerings to the setting sun today

Yamuna Nagar News: छठ महापर्व के लिए घाट तैयार, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य

Mon, 27 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ghats ready for Chhath festival, offerings to the setting sun today
 सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुचें लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। छठ महापर्व की खूब धूम है। यमुना के घाटों पर तैयारी चल रही हैं। छठ महापर्व का रविवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान महिलाओं ने खरना किया। सोमवार को नदी, नहर, सरोवर के जल में खड़े होकर महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद मंगलवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने के साथ दिन ढलने व सूर्य उदय से पूर्व छठी मईया की पूजा-अर्चना की जाएगी।
छठ महापर्व के दूसरे दिन महिलाओं ने खरना किया। इस दौरान महिलाओं ने घरों पर मिट्टी के चूल्हे बनाए और लकड़ी की आंच पर गुड़ व गन्ने के रस की खीर व अन्य व्यंजन तैयार किए। इसके बाद शाम को पूजा कर सूर्य अस्त के बाद बंद दरवाजे में भोजन किया। वहीं, सोमवार को यमुना के घाटों पर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शहर में छठ पर्व को लेकर खूब रौनक देखने को मिल रही है। शहर के बाडी माजरा के पश्चिमी यमुना घाट, जमना गली, रेलवे स्टेशन, आजादनगर, चिट्टा मंदिर, पुराना हमीदा, जम्मूकॉलोनी, गांधीनगर, बूड़िया में बड़ा मेला लगता है। यहां पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पूजा करने आते हैं। छठ पर बाजार में रौनक, जमकर खरीदारी - पेज 04
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर लोगों ने घाटों पर पहुंचकर पूजा के लिए वेदियां तैयार कीं। वहीं 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद 28 अक्तूबर को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत व पूजा संपन्न की जाएगी। 27 अक्तूबर को शाम पांच बजकर 37 मिनट पर सूर्य अस्त होगा। वहीं, 28 अक्टूबर को उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिले में सूर्य उदय का समय छह बजकर 31 मिनट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना घाट पर होंगे धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम

अखिल भारतीय पूर्वांचल वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान प्रमोद यादव ने बताया कि छठ पर सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। प्रमोद ने बताया कि दशमेश कॉलोनी के पश्चिमी यमुना घाट पर यह कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा पर्व मनाए आए लोगों की सहायता के लिए केंद्र स्थापित किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। इसी तरह श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान जयप्रकाश ने बताया छठ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ट्रस्ट की ओर से बाडी माजरा की तरफ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसमें पूर्वांचल के प्रसिद्ध गायक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed