फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ghanshyam Das created history by hitting a hat-trick

Yamuna Nagar News: घनश्याम दास ने हैट्रिक लगा रचा इतिहास

Wed, 09 Oct 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Ghanshyam Das created history by hitting a hat-trick
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने इतिहास रच दिया है। इस सीट के 58 साल के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाले वह पहले विधायक हैं। हालांकि, भाजपा की ही डॉ. कमला वर्मा यहां से तीन बार विधायक रही हैं। लेकिन, वह बीच में एक बार चुनाव हार गई थीं। उन्हें मात्र 63 वोट से कांग्रेस के विजय वर्मा से हार का सामना करना पड़ा था।

विधानसभा चुनाव का परिणाम कई मायनों में खास रहा है। बात यमुनानगर सीट की करें तो यही वह सीट है जिसने प्रदेश को पहला मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा दिया। 1966 में पंजाब से अलग होने के बाद जब चुनाव हुए तो भगवत दयाल शर्मा ने यहीं से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की थी। इस सीट का अब तक का इतिहास रहा है कि यहां से कोई भी राजनीतिक पार्टी लगातार तीन बार चुनाव नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन

भाजपा की डॉ. कमला वर्मा ने यहां से तीन 1977, 1987 और 1996 चुनाव जीतकर विधायक और मंत्री बनीं। लेकिन, वह बीच में 1991 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व विधायक राजेश कुमार शर्मा से मात्र 63 वोट से हार गई थीं। इसके साथ ही कांग्रेस ने इस सीट पर लगातार दो बार 2000 और 2005 में चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के डॉ. जयप्रकाश शर्मा 2000 में यहां से चुनाव लड़ कर विजय हुए थे और उनकी पत्नी स्वर्गीय डॉ. कृष्णा पंडित 2005 में यहीं से चुनाव लड़ कर विधायक बनी थी। इसके बाद यहां से 2009 में इनेलो के दिलबाग सिंह विधायक रहे। 2014 के बाद से घनश्याम दास अरोड़ा ने जीत के रथ को जारी रखते हुए यमुनानगर सीट पर भाजपा का कब्जा रखा है।
वर्ष 2014 में मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास ने 28000 के रिकार्ड अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 के चुनाव में भी उन्होंने इनेलो के दिलबाग सिंह को 1455 वोटों से हराया था। 2024 में भी भाजपा ने घनश्याम दास को ही चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के रमन त्यागी को 22437 वोटों से हराकर रिकार्ड बना दिया। अब वह यमुनानगर सीट से हैट्रिक पूरी करने वाले पहले विधायक बन गए हैं। संवाद

सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड भी अरोड़ा के नाम
यमुनानगर में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड भी भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के नाम हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव में रिकार्ड 28 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं सबसे कम मतों से चुनाव हारने का रिकार्ड भी भाजपा के नाम है। भाजपा की डॉॅ कमला वर्मा 1991 में मात्र 63 वोटों से चुनाव हारी थीं।

यमुनानगर विधानसभा सीट पर राउंड वार नतीजे
राउंड घनश्याम दास रमन त्यागी दिलबाग ललित त्यागी इंतजार अली
1 2531 4053 3178 94 41
2 6448 8316 5629 169 71
3 10003 12079 7964 269 119
4 14963 15046 9944 421 145
5 20133 17619 11607 529 159
6 25083 19744 13492 616 174
7 29175 21588 15224 682 189
8 34303 23811 16941 798 205
9 39003 25905 18851 864 220
10 43589 28052 20125 1020 237
11 47237 30133 22269 1086 259
12 52219 32705 24229 1210 273
13 57607 34591 26062 1284 287
14 61948 36382 27418 1346 308
15 65439 40016 29827 1400 356
16 69509 44896 33009 1538 395
17 72254 49071 35339 1630 476
18 73185 50748 36097 1655 494
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed