फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Get rid of the problem of garbage, Yamunanagar

कूड़े की समस्या से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Get rid of the problem of garbage, Yamunanagar
ट्राई साइकिल रेहड़ी चलाकर स्वच्छता का संदेश देते मेयर मदन चौहान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्विनसिटी में अब कूड़े की समस्या से निजात मिलेगी। कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम ने सौ ट्राई साइकिल रेहड़ियां खरीदी हैं। मेयर मदन चौहान, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा व उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने सोमवार को झंडी दिखाकर रेहड़ियों को निगम स्टोर से रवाना किया।
इस दौरान मेयर चौहान ने खुद ट्राई साइकिल रेहड़ी चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मेयर चौहान ने बताया कि सभी वार्डों में ट्राई साइकिल रेहड़ियों को कचरा उठान के लिए लगाया गया है। रेहड़ियों में टिप्पर की तरह गीला और सूखा कचरा डालने की अलग-अलग व्यवस्था होगी। कर्मचारी गीला कचरा एक हिस्से में डालेगा और सूखा दूसरे हिस्से में। उसके बाद कचरा एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

वहां गीले कचरे से खाद तैयार होगी और ठोस कचरे की छंटाई कर निस्तारण होगा। सफाई कर्मचारियों को ट्राई साइकिल रेहड़ियां मिलने से गलियों से भी कचरे का उठान भी हो सकेगा। मेयर मदन चौहान ने बताया कि शहर की स्वच्छता को लेकर नगर निगम से एक और कदम आगे बढ़ाया है। कचरा उठान की समस्या से निपटान के लिए पहली खेप में सौ रेहड़ियां मंगवाई गई है। जरूरत पड़ी तो और रेहड़ियां मंगवाई जाएगी। हमारा शहर स्वच्छता में नंबर वन आए। इसके लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी व सैनिटेशन कमेटी प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही हमारा शहर सुंदर, स्वच्छ व स्मार्ट बनेगा। इस मौके पर सैनिटेशन कमेटी के सदस्य वार्ड नंबर 11 से पार्षद संकेत प्रकाश, वार्ड नंबर 21 से पार्षद अभिषेक मोदगिल, वार्ड नंबर 22 से पार्षद सविता कांबोज के पति अनिल कांबोज, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, फूल सिंह, सचिन कांबोज, कृष्ण कुमार, सुमित बेंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed