{"_id":"6a27176f504c7adaf504c6e8","slug":"geo-informatics-trade-at-nodal-iti-to-close-due-to-lack-of-instructors-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157426-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में शिक्षक न होने से जीईओ इंर्फोमेटिक ट्रेड होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में शिक्षक न होने से जीईओ इंर्फोमेटिक ट्रेड होगी बंद
Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले के लिए पंजीकरण करवाते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : मोनिका कुमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले की सबसे बड़ी व नोडल आईटीआई में दोबारा शुरू हुई जीईओ इंफॉर्मेटिक ट्रेड एक बार फिर बंद होने के खतरे का सामना कर रही है। कारण यह है कि तकनीक आधारित इस ट्रेड के लिए अब तक इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति नहीं हो सकी है। पिछले वर्ष भी इसका शिक्षक नहीं था और दूसरी ट्रेड के इंस्ट्रक्टर के सहारे इसका संचालन किया गया था।
आईटीआई में कुल तीन ट्रेड ऐसे हैं, जिनमें नियमित इंस्ट्रक्टर नहीं हैं। इनमें से दो ट्रेडों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रुप इंस्ट्रक्टर की ड्यूटी लगाकर समायोजन किया गया है, लेकिन जीईओ इंफॉर्मेटिक ट्रेड के लिए ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। चूंकि इस ट्रेड का कोई ग्रुप इंस्ट्रक्टर नहीं है। इस ट्रेड की नोडल आईटीआई में एक ही यूनिट है और इसमें कुल 20 सीटें हैं।
जीईओ इंफॉर्मेटिक ट्रेड पहले भी शुरू होने के कुछ समय बाद बंद हो गई थी। करीब चार वर्ष बाद इसे फिर से शुरू किया गया, लेकिन अब भी स्थायी शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से इसके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा हैं। इंस्ट्रक्टर न होने के कारण इसका कोई ग्रुप इंस्ट्रक्टर नहीं है। चूंकि करीब आठ वर्ष की सेवा के बाद इंस्ट्रक्टर को ग्रुप इंस्ट्रक्टर बनाया जाता है।
विज्ञापन
उधर, कारपेंटर ट्रेड में भी नियमित इंस्ट्रक्टर नहीं है। हालांकि रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस ट्रेड की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ग्रुप इंस्ट्रक्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक अन्य ट्रेड में भी इसी प्रकार की व्यवस्था की गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के नए नियमों के अनुसार जीईओ इंर्फोमेटिक ट्रेड बंद हो जाएगी। चूंकि इस बार निदेशालय ने नया नियम लागू किया है। इस नियम के तहत उस ट्रेड में दाखिले नहीं किए जाएंगे, जिसका शिक्षक नहीं होगा।
जीईओ इंफॉर्मेटिक्स ट्रेड के बारे में जानें
जीईओ इंफॉर्मेटिक एक वर्ष की आईटीआई ट्रेड है, जिसमें विद्यार्थियों को जीआईएस (ग्राफिक इंर्फोमेशन सिस्टम) यानी भौगोलिक सूचना प्रणाली, जीपीएस भौगोलिक सूचना प्रणाली सहित डिजिटल मैपिंग, सर्वेक्षण, रिमोट सेंसिंग और भू-स्थानिक(जियोस्पेशियल) डेटा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस ट्रेड में नक्शे तैयार करना, भू-डेटा एकत्र करना और उसका विश्लेषण करना सिखाया जाता है। इसकी कई सरकारी विभागों के साथ निजी क्षेत्रों में भी बड़ी मांग है।
जीईओ इंफॉर्मेटिक ट्रेड का संस्थान में इंस्ट्रक्टर नहीं है। विभाग के नियमों के अनुसार बिना इंस्ट्रक्टर वाली ट्रेड में दाखिले नहीं होंगे। ऐसे में पूरी संभावना है कि यह ट्रेड बंद कर दी जाएगी। अन्य ट्रेड में ग्रुप इंस्ट्रक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य आईटीआई यमुनानगर।