{"_id":"6580a0e033b5adbb1600ea44","slug":"generic-medicines-will-be-available-in-civil-hospital-from-next-week-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-10812-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नागरिक अस्पताल में अगले सप्ताह से मिलेंगी जेनरिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नागरिक अस्पताल में अगले सप्ताह से मिलेंगी जेनरिक दवाएं
Tue, 19 Dec 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में अगले सप्ताह प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुल जाएगा। इसके बाद लोगों को अस्पताल में भी सस्ती दवाए मिलने लगेंगी। जन औषधि केंद्र को चलाने के लिए सीनियर फार्मासिस्ट रमेश, दीक्षित वालिया व ममता यादव ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में ट्रेनिंग भी पूरी कर ली है।
अस्पताल में खुलने वाले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लाइसेंस मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के सीनियर फार्मासिस्ट रमेश के नाम पर लिया गया है। जेनरिक के साथ जनरल दवाओं का लाइसेंस भी अस्पताल ने लिया है। जिला नागरिक अस्पताल में फिजियोथेरेपी सेंटर के पास भवन में जन औषधी केंद्र खोला जाएगा।
उल्लेखनीय हैकि मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का जब से नया भवन बना है तब से ओपीडी तीन गुना तक बढ़ गई है। रोजाना अस्पताल से दो से ढाई हजार लोग उपचार के लिए आते हैं। कई बार ऐसा होता है समय पर दवाए नहीं मिलती। इसके अलावा बजट मिलने में देरी होने के कारण भी दवाएं खरीदने में देरी हो जाती है। इससे अस्पताल से मरीजों को सभी दवाए नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
मजबूरी में मरीजों को बाजार में मेडिकल स्टोर से ऊंचे दानों पर दवाएं खरीदनी पड़ती है। जन औषधि केंद्रों में करीब 1800 प्रकार की दवाएं और 285 मेडिकल डिवाइस रखे जाते हैं। ब्रांडेड दवाओं की तुलना में जन औषधि केंद्रों पर 50 से 90 फीसधी तक कम कीमत पर दवाए मिलती हैं। इनका ज्यादा फायदा उन मरीजों काे होगा. जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें लोगों को सस्ती दर पर दवाए मिलेंगी। अगले सप्ताह तक केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. दिव्या मंगला, पीएमओ मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल।