फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Geeta Jayanti coupon will cost 50 percent fare

गीता जयंती का कूपन तो 50 प्रतिशत लगेगा किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti coupon will cost 50 percent fare
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसलिए हरियाणा के रोडवेज विभाग ने गीता जयंती समारोह में जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार खास कूपन योजना चलाई है। जिसके तहत रोडवेज की बसों के किराये में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की गई है। यानि जिस यात्री पर गीता जयंती का कूपन होगा, उसका निर्धारित किराये से आधा लगेगा। इसके लिए यात्री को अपनी सीट बस स्टैंड पर आकर बुक करवानी होगी।
विज्ञापन

वहीं कूपन में कोई फ्रॉड न कर सके, इसके लिए उस पर कोड भी लगा है। इसके अलावा बस में चेकिंग स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। जो बसों में कूपन की समय-समय पर जांच करते रहेंगे। बता दें इस गीता जयंती महोत्सव में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहां तक पहुंचने के लिए लाखों तीर्थ यात्रियों को रोडवेज की बसों में लाभ मिलेगा। विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह तक जाने के लिए इस बार यात्रियों को कूपन की सुविधा दी जाएगी। इसमें यमुनानगर से गीता जयंती तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बसों के किराये में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की गई है। यह सुविधा उसी यात्री को मिलेगी जिसके पास कूपन होगा। यात्रियों को यह सुविधा 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बालकराम, महाप्रबंधक रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed