फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gate passes are being cut more in the mandis, paddy procurement is slow

Yamuna Nagar News: मंडियों में गेट पास कट रहे ज्यादा, धान की खरीद धीमी

Wed, 01 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gate passes are being cut more in the mandis, paddy procurement is slow
उठान न होने से धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में मंगलवार को 13752 एमटी धान की खरीद हुई। अब तक मंडियों में 48314 एमटी धान खरीदा जा चुका है। मंगलवार को अनाज मंडियों में 12737 गेट पास कटे और 60841 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। हालांकि खरीद बहुत कम होने से किसान परेशान हैं।
अभी भी किसानों की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दिए गए डाटा का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। वहीं उठान भी बहुत धीमी गति से हो रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में किसानों को धान सुखाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही।
विज्ञापन

उठान के लिए जो गाड़ियां लगाई गई हैं मंगलवार तक उनमें से केवल 70 का ही पंजीकरण पोर्टल पर हो चुका था। ऐसे में बिना पंजीकरण उठान नहीं हो रहा है। काफी गाड़ियों के ऑफलाइन गेट पास काटे जा रहे हैं, जिन्हें बाद में ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। ग्रेड-ए धान 2,389 रुपये प्रति क्विंटल, कॉमन ग्रेड धान 2,369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 14,903 मीट्रिक टन, हैफेड ने 8,542 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 11,117 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।

व्यासपुर अनाज मंडी में 3,223 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 2,376 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 363 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 7,069 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 185 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 764 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मंडी में 11,166 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 2,953 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 1,120 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 1,847 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 3,496 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

उठान न होने से धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद

उठान न होने से धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद- फोटो : 1

उठान न होने से धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद

उठान न होने से धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed