फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gas cylinder denied Raging rural

गैस सिलेंडर न मिलने पर भड़के ग्रामीण

Wed, 12 Feb 2014 12:19 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Wed, 12 Feb 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालक की गलती का खामियाजा जम्मू कॉलोनिवासी धर्मपाल को नौकरी
विज्ञापन
गंवाकर भुगतना पड़ा। धर्मपाल वह व्यक्ति है, जो पिछले पंद्रह दिन से इंडस्ट्री एरिया स्थित कॉन्फेड गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं।

लेकिन आज तक गैस नहीं मिली है। पंद्रह दिन से वह ड्यूटी पर नहीं जा पाया, जिससे ठेकेदार ने उसे नौकरी से निकाल दूसरे व्यक्ति को रख लिया। इस तरह के कई व्यक्ति हैं जो गैस न मिलने से या तो ड्यूटी पर नहीं जा पा रहे हैं या फिर बिना सिलेंडर के घर वापस जाने पर घर वालों के गुस्से का सामना कर रहे हैं। दरअसल एजेंसी की कागजी प्रक्रिया पूरी न होने से कई दिन से प्लांट से गैस नहीं पहुंची।

सिलेंडर न मिलने से खफा लोगों ने मंगलवार को गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि न तो उनकी बात को गैस एजेंसी स्थित कर्मचारी सुन रहे हैं और न ही अधिकारी। अगर सिलेंडर न मिलने पर अधिकारी को शिकायत देने के लिए डीएफएससी कार्यालय जाते हैं तो वहां पर कोई अधिकारी नहीं मिलता। उनका आरोप है कि उनके हिस्से की गैस कालाबाजारी की जा रही है। इसमें अधिकारी भी एजेंसी कर्मचारियों का साथ दे रहे हैं।  

सही जानकारी भी नहीं देते
गैस लेने पहुंचे आनंद मार्केट निवासी दीनानाथ, विकास, कन्हैया सिंह और अरविंद का कहना है कि दो हफ्ते से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। जब भी एजेंसी पर बैठे कर्मचारियों से यह पूछा जाता है कि गैस कब आएगी तो उनका एक ही जवाब रहता है कि कल मिल जाएगी। जब अगले दिन आया जाता है तो फिर वही बात दोहराई जाती है कि कल आना। उनका कहना है कि घर में खाना बनाने के लिए गैस नहीं है और एजेंसी पर बैठे कर्मचारी उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। प्रतिदिन आने जाने में 20 से 30 रुपये खर्च हो रहे हैं। ऐसे में दस दिन में 200 से 300 रुपये आने जाने में ही खर्च कर दिए हैं। उनका कहना है कि अधिकारी भी कोई सुनने वाला नहीं है, वहीं दर्शन लाल और रुप मती का कहना है कि सिलेंडर न मिलने से एक सप्ताह से उनके घर चूहा नहीं जला है। तीनाें समय का खाना बाजार से लाना पड़ रहा है।  

सब्सिडी के लिए भटक रहा
गैस एजेंसी पर पहुंचे दीनानाथ ने बताया कि उसने जो सिलेंडर लिए थे, अभी तक उनकी सब्सिडी नहीं आई है। किसी से उधार लेकर 1200 रुपये का सिलेंडर लिया था। एक माह हो गया है। लेकिन अभी तक उसके खाते में सब्सिडी की रकम नहीं आई है। उनका  कहना है कि जब भी एजेंसी कर्मचारियों से बात की जाती है उनकी ओर से इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed