{"_id":"69c454529cbb6850540a3ac5","slug":"gas-crisis-gas-agencies-run-out-of-cylinders-people-return-empty-handed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153370-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस संकट : एजेंसियों पर सिलिंडर खत्म, खाली हाथ लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस संकट : एजेंसियों पर सिलिंडर खत्म, खाली हाथ लौटे लोग
Thu, 26 Mar 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती गैस एजेंसी में गैस बुकिंग करवाने पहुंचे लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : samvad
यमुनानगर। जिले में बुधवार को शहर की गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलिंडर खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ससौली रोड स्थित भारत गैस की एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े रहे, लेकिन सिलिंडर नहीं मिलने पर उन्हें निराश होकर बिना सिलिंडर लिए ही लौटना पड़ा। गैस नहीं मिलने से लोगों में रोष भी देखने को मिला। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से एजेंसी के बाहर लाइन में लगे हुए थे, लेकिन दोपहर तक भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। इससे रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा है।
एजेंसी पर गैस खत्म मिली:
हरबंसपुरा निवासी राजरानी ने बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं और कम खाना बनाती हैं, इसलिए उनका सिलिंडर कई महीनों तक चल जाता है। उन्होंने बताया कि करीब नौ महीने बाद वह सिलिंडर लेने पहुंची थीं, लेकिन एजेंसी पर बुकिंग तक नहीं हो सकी। उन्हें बताया गया कि गैस खत्म हो चुकी है।
खाली हाथ लौटना पड़ा
आईटीआई के पास रहने वाली पुष्पा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 से अपने नाम पर सिलिंडर नहीं लिया था। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अलग रह रही हैं। बुधवार को जब वह सिलिंडर लेने पहुंचीं तो उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा। न तो सिलिंडर मिला और न ही बुकिंग की जा सकी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
भाई की किरया के लिए भी सिलिंडर नहीं मिला : हरजीत आनंद
वार्ड-19 के पार्षद हरजीत आनंद ने बताया कि उन्होंने 22 मार्च को ही सिलिंडर की बुकिंग करवा दी थी, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई का हाल ही में निधन हो गया था और किरया कर्म के लिए सिलिंडर की आवश्यकता है, लेकिन एजेंसी पर उपलब्धता न होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
-- -- -- -- -
गाड़ी नहीं आने से सिलिंडर नहीं दिया : ईश्वर सिंह
इस संबंध में सरस्वती गैस एजेंसी के संचालक ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके पास लगभग 13 हजार उपभोक्ता हैं। जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी अधूरी है या जिन्होंने मोबाइल नंबर बदल लिए हैं, उनके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि गैस की कोई स्थायी कमी नहीं है, लेकिन बुधवार को सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण वितरण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में एजेंसी से प्रतिदिन लगभग 250 सिलिंडर वितरित किए जाते हैं।
-- -- -
वर्जन:
- सुबह एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की गई थी, जिसमें किसी ने गैस की कमी की जानकारी नहीं दी। कई बार सप्लाई वाहन के देरी से पहुंचने के कारण ऐसी स्थिति बन जाती है। संबंधित एजेंसियों की स्थिति की समीक्षा वीरवार सुबह की जाएगी।
- नितिश सिंगला, डीएफएससी, यमुनानगर।

सरस्वती गैस एजेंसी में गैस बुकिंग करवाने पहुंचे लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : samvad