फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gas crisis: Fake delivery messages add to trouble

गैस संकट : फर्जी डिलीवरी मैसेज से बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gas crisis: Fake delivery messages add to trouble
यमुनानगर। जिले में पहले से चल रहे गैस संकट के बीच अब मोबाइल पर आ रहे सिलिंडर डिलीवरी के मैसेज ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिना गैस बुकिंग कराए ही सिलिंडर डिलीवरी के मैसेज आ रहे हैं। इससे लोग हैरान और परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने गैस सिलिंडर की बुकिंग तक नहीं कराई, फिर भी मोबाइल पर संदेश आ रहा है कि उनका सिलिंडर डिलीवर हो चुका है।
विज्ञापन

ऐसे मैसेज आने से लोगों में गैस सिलिंडरों में धांधली की आशंका भी जताई जा रही है। उपभोक्ता इस समस्या को लेकर गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता विश्वास ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार 20 जनवरी को गैस सिलिंडर लिया था। घर में चूल्हे का भी इस्तेमाल होता है, इसलिए सिलिंडर लंबे समय तक चल जाता है।
विज्ञापन

वह अभी नया सिलिंडर बुक कराने की सोच ही रहे थे कि शनिवार को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनका सिलिंडर एक मार्च को डिलीवर कर दिया गया है और अब वह 27 मार्च को ही अगली बुकिंग करा सकेंगे। विश्वास का कहना है कि इस मैसेज को लेकर वह गैस एजेंसी भी पहुंचे, लेकिन वहां किसी ने उनकी बात तक नहीं सुनी। इसी तरह कई अन्य लोगों के पास भी ऐसे मैसेज आने लगे हैं, जिसके चलते एजेंसियों पर शिकायत करने वालों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी पर सामान बेचने वालों की बढ़ी दिक्कत : इधर गैस की किल्लत के कारण रविवार को भी गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंचे, लेकिन कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। ऑनलाइन बुकिंग भी ठीक से नहीं हो पा रही, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

गैस संकट का असर छोटे कारोबारियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने के कारण कई रेहड़ी और स्टॉल संचालकों को अपना काम बंद करना पड़ा है। गोबिंदपुरी रोड पर चाय, ब्रेड और अन्य सामान का स्टॉल लगाने वाले पदम ने बताया कि वह होली से दो दिन पहले करीब 10 दिन के लिए राजस्थान में अपने घर गए थे। उसी दौरान सरकार ने कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई बंद कर दी। बिना गैस के चाय और अन्य सामान बनाना संभव नहीं है, इसलिए उनका स्टॉल कई दिनों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed