फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Garvit got first place in speech competition

Yamuna Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में गर्वित का पहला स्थान

Tue, 10 Sep 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Garvit got first place in speech competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में लीगल लिटरेसी सेल की ओर से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष के गर्वित ने पहला, बीसीए प्रथम वर्ष के पंकज ने दूसरा स्थान पाया। वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष की दीपा और बीसीए प्रथम वर्ष के अभिमन्यु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग में बीसीए द्वितीय वर्ष की प्रभसिमरन ने पहला, बी.कॉम प्रथम वर्ष की वर्षा ने दूसरा और बी.कॉम प्रथम वर्ष की मुस्कान व नंदिनी ने तीसरा स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. करुणा ने बताया विश्व साक्षरता दिवस लोगों को साक्षरता का महत्व व इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय चावला ने बताया की साक्षरता के महत्व और शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि सामाजिक व आर्थिक विकास की नींव है। साक्षर व्यक्ति ही समाज में अपनी भूमिका समझने व जीवन में नए अवसरों का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed