फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Garbage Piles Up Due to Strike; Agitation Extended Until the 11th

Yamuna Nagar News: हड़ताल से कचरे के ढेर, 11 तक बढ़ाया आंदोलन

Sat, 09 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 09 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Garbage Piles Up Due to Strike; Agitation Extended Until the 11th
रामपुरा मार्केट के बाहर पड़ा कचरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल का असर अब पूरे शहर में साफ दिखाई देने लगा है। पहले जहां शहर में छोटे-छोटे कूड़े के ढेर नजर आते थे, वहीं अब कई स्थानों पर 150 फीट से अधिक लंबे कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कॉलोनियों, मुख्य सड़कों और बाजारों में फैली गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं कर्मचारियों ने 11 मई तक आंदोलन बढ़ा दिया है। हड़ताल के चलते शहर में करीब 1500 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है। जगह-जगह पड़े कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे पर भिनभिनाने वाली मक्खियां अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगी हैं।
वहीं नालियों के पास जमा गंदगी से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। वर्कशॉप रोड पर दुकानदार नीटू मंडेबरी ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर कई दिनों से कचरा पड़ा हुआ है। बदबू के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है और कई ग्राहक बिना खरीदारी किए लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो गया है। श्याम नगर निवासी वीना रानी ने बताया कि कॉलोनी में नालियों के पास कूड़ा जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

बच्चों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। वहीं रेलवे रोड के दुकानदार सुभाष ने कहा कि कुछ लोग बाजार के किनारे ही कचरा डाल रहे हैं। दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारियों के साथ दमकल कर्मचारी और सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके चलते आंदोलन लगातार तेज किया जा रहा है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को 11 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो मेयर और पार्षदों के निवास का घेराव किया जाएगा। हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

दूसरी ओर, शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बाजारों, रिहायशी इलाकों और मुख्य मार्गों पर फैली गंदगी के कारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। लगातार बढ़ते कचरे से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में शहरवासियों की निगाहें अब प्रशासन और कर्मचारियों के बीच होने वाली वार्ता पर टिकी हैं।

रामपुरा मार्केट के बाहर पड़ा कचरा। संवाद

रामपुरा मार्केट के बाहर पड़ा कचरा। संवाद

रामपुरा मार्केट के बाहर पड़ा कचरा। संवाद

रामपुरा मार्केट के बाहर पड़ा कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed