फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gangrape

बीरबल के रंगमहल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 17 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
gangrape
बुड़िया के खंडहर बने इस रंगमहल में तीन युवकों ने किया किशोरी से रेप - फोटो : YAMUNA NAGAR
जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर बने बीरबल के ऐतिहासिक रंगमहल में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन युवक 17 साल की लड़की को घर के बाहर से नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करके ले गए और बारी-बारी से गलत काम किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इसको लेकर शिकायत महिला थाने में दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 13 जुलाई की रात को बाथरूम के लिए उठी थी। तभी तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। इनमें बसातियांवाला निवासी गोल्डी ने उसका मुंह दबा कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और इसी गांव के सौरभ और मट्ठियां ने उसके हाथ पकड़ लिए। तीनों उसे जबरदस्ती अपने साथ खंडहर बने रंगमहल में ले गए। इन तीनों ने उसके साथ गलत काम किया। लड़की का कहना है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसे होश आया तो वह उनके चुंगल से निकल कर घर भागी। उन्होंने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे और उसे जान से मार देंगे। परेशान होकर 15 जुलाई को उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद शिकायत महिला थाना पुलिस को दी गई। किशोरी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने गांव बसातियांवाला निवासी गोल्डी, सौरभ और मट्ठियां पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बीरबल कर रंगमहल बना हुआ है अय्याशी का अड्डा : जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर प्राचीन कस्बा बुड़िया है, जो कि बीरबल की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि प्राचीन समय में बीरबल ने अपने रहने के लिए रंगमहल का निर्माण कराया था। इसका निर्माण शाहजहां के शासनकाल में किया गया था। इसे बीरबल का रंगमहल भी कहा जाता था, लेकिन इन दिनों यह खंडहर का रूप धारण कर चुका है। यहां पर शरारती तत्व व आपराधिक किस्म के लोग बैठे रहते हैं। दिन के समय प्रेेमी जोड़े भी यहां देखे जा सकते है। लोग इसे आशिकों और अय्याशी का अड्डा भी कहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उससे दुष्कर्म हुआ या सामूहिक दुष्कर्म यह अभी साफ नहीं हो पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
- एएसआई बलजीत कौर, जांच अधिकारी, महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed