फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gandasians and rods went fiercely between two parties in the panchayat, eight people injured

पंचायत में दो पक्षों के बीच जमकर चली गंडासियां व रॉडे, आठ लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gandasians and rods went fiercely between two parties in the panchayat, eight people injured
छछरौली। कॉलेज जाते समय कुछ युवकों में बस में हुई कहासुनी के विवाद को निपटाने के लिए क्षेत्र के गांव कोट बसावा में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में विवाद निपटने । भरी पंचायत में दोनों पक्षों के बीच जमकर गंडासियां, रॉड व डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के तीन-चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छछरौली थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 13 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट बसावा निवासी मांगा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके यहां के युवक और गांव डारपुर के युवक एक साथ बस से कॉलेज में जाते हैं। चार दिन पहले बस में कॉलेज जाते हुए उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी। इस बात का पता लगने पर गांव डारपुर के राहुल व उसके परिवार वालों से बातचीत कर यह विवाद सुलझाने के लिए गांव में बुलाया था। जहां दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें राहुल की गलती निकली। उसने पंचायत से माफी मांगी। इसके बाद उसके पिता सुभाष चंद ने राहुल को दो थप्पड़ मार दिए थे।
विज्ञापन

इस पंचायत में कोट बसावा निवासी राजबीर, बंटी, भूपेंद्र सिंह, सूखा, काला और अवतार सिंह भी शामिल थे। पंचायत में दोनों पक्षों का गिला शिकवा दूर हो गया और दोनों पक्ष अपने घर चले गए। पंचायत के बाद शाम करीब साढ़े पांचे बजे वह आंबेडकर भवन के बाहर सड़क पर था। आरोप है कि तभी राजबीर, बंटी, भूपेंद्र, सूखा, काला व अवतार हाथों में डंडे लेकर आए और गालियां देने लगे। आरोपी अपने दोस्त राहुल की पंचायत में बेइज्जती करने पर बदला लेने की बात कहकर हाथों में डंडे, गंडासियां व रॉड लेकर आए। आते ही आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। इसमें वह, उसका बेटा सौरभ, अभिषेक व राजकुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में सभी छह आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा पक्ष
उधर, कोट बसावा निवासी परमिद्र सिंह ने बताया कि आंबेडकर भवन में हुई पंचायत के दौरान राहुल ने अपनी गलती मान ली थी। उसके पिता ने भी उसे दो थप्पड़ मारे थे। लेकिन इसके बावजूद कोट बसावा निवासी प्रिंस ने राहुल के बाल पकड़ लिए। जब हमने उसे छुड़वाया तो प्रिंस, सुरजा राम, अभिषेक, शुभम, बबलू, मांगा राम व अंकित ने उनपर हमला बोल दिया। आरोपियों ने रॉड, बिंडे, गंडासी से हमला किया। जिसमें वह, उसके पिता राजबीर, सुखदेव सिंह, दलीप घायल हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सातों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छछरौली थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि कोट बसावा में हुए झगड़े में दो पक्षों की शिकायतें आई थी। दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिए है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed